न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह ने की कप्तान रोहित की जमकर तारीफ, खिलाड़ियों को दी आजादी

आईसीसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में बात करते हुए बुमराह ने कहा कि पिछले एकदिवसीय विश्व कप 2023 में रोहित बहुत सक्रिय थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 6:27:09

बुमराह ने की कप्तान रोहित की जमकर तारीफ, खिलाड़ियों को दी आजादी

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान रोहित शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह 37 वर्षीय बल्लेबाज शानदार है। मौजूदा टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 7 मैचों में 155.97 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं।

आईसीसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में बात करते हुए बुमराह ने कहा कि पिछले एकदिवसीय विश्व कप 2023 में रोहित बहुत सक्रिय थे। बुमराह ने खुलासा किया कि भारतीय कप्तान ने अपने खिलाड़ियों को काफी आजादी दी थी।
जसप्रीत बुमराह ने रोहित को लेकर कहा, 'रोहित शर्मा असाधारण रहे हैं। यहां तक कि पिछले विश्व कप में भी आप जानते हैं वह सक्रिय रहे हैं। वह अपने खिलाड़ियों को बहुत फ्रीडम देते हैं। वह खिलाड़ियों को खुद को व्यक्त करने देते हैं। जब उन्हें लगता है कि यह सही समय है तो वह मैच के दौरान अपना अनुभव साझा करते हैं। इसलिए हां, यह वास्तव में बहुत अच्छा लगता है और मैं उनके नेतृत्व में खेलकर बहुत खुश हूं और पूरी टीम का आत्मविश्वास भी बहुत अधिक है।'

दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों सहित टूर्नामेंट में सामना करने वाली प्रत्येक टीम को हराया है। बस भारत का कनाडा के खिलाफ बारिश से मैच ग्रुप स्टेज में रद्द हो गया था।

फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जयस्वाल।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल