न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी भारत ए टीम

इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगी। इन अभ्यास मैचों से दोनों टीम के उभरते हुए खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 1:39:46

बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी भारत ए टीम

2024-25 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाएगी। इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चार नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज 22 नवंबर से लेकर 7 जनवरी के बीच खेली जाएगी। पांच टेस्ट मैच में एक टेस्ट मैच डे-नाइट होगा, जबकि एक टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा होगी और फाइनल में जगह पक्की करने के लिए यह टेस्ट सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से काफी ज्यादा अहम होने वाली है। भारत ने पिछली दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (ऑस्ट्रेलिया में खेली गई) पर कब्जा जमाया है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया पिछली दो होम टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेने के लिए कमर कसकर इस सीरीज के लिए तैयारी करेगी।

इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगी। इन अभ्यास मैचों से दोनों टीम के उभरते हुए खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि ये मुकाबले 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मैकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना और सात से 10 नवंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जाने हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी लगभग उसी समय ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच आठ दिसंबर को होने वाला दूसरा वनडे मैच दूसरे टेस्ट की तारीखों से टकरा सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है। पिछली सभी चार सीरीज ऑस्ट्रेलिया 1-2 से हार चुका है जिसमें 2018-19 और 2020-21 में घरेलू मैदान पर खेली गई दो सीरीज भी शामिल हैं।

सीए के क्रिकेट संचालन और कार्यक्रम प्रमुख पीटर रोच ने कहा, 'नवीनीकृत ग्रेट बैरियर रीफ एरेना और एमसीजी में इन मैचों की मेजबानी ऐसे मुकाबलों को महत्वपूर्ण दर्जा देती है और दोनों टीम के खिलाड़ियों को चयन के लिए दावा मजबूत करने का शानदार अवसर प्रदान करेगी। सीरीज का महिला वनडे के साथ-साथ चलना और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ बनाम भारत ‘ए’ के दो महत्वपूर्ण मैच होना हमारे प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छा होगा।'

भारतीय महिला टीम 17 नवंबर से वाका मैदान पर आपस में टीम बनाकर तीन वनडे मैच खेलेगी। भारत ने 2020-21 में अपने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ मैच खेले थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरुआती टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाला है। यह 1991-92 सत्र के बाद पहली बार होगा जब इस प्रतिष्ठित सीरीज को पांच टेस्ट तक बढ़ाया गया है।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-5 फुल शेड्यूल-

पहला टेस्ट मैच, 22 नवंबर से 26 नवंबर, पर्थ स्टेडियम

दूसरा टेस्ट मैच, 6 दिसंबर से 10 दिसंबर, एडिलेड ओवल (डे-नाइट टेस्ट)

तीसरा टेस्ट मैच, 14 दिसंबर से 18 दिसंबर, द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट मैच, 26 दिसंबर से 30 दिसंबर, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (बॉक्सिंग डे टेस्ट)

पांचवां टेस्ट मैच, 3 जनवरी से 7 जनवरी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल