न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई पुलिस के संरक्षण में IPL में लग रहा सट्टा: यूबीटी नेता अंबादास दानवे का दावा

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अपर सदन में बोलते हुए दानवे ने परिषद के अध्यक्ष से कहा कि वह कई बातचीत और सट्टेबाजी के संचालन के सबूतों से युक्त एक पेनड्राइव सौंपेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 8:07:15

मुम्बई पुलिस के संरक्षण में IPL में लग रहा सट्टा: यूबीटी नेता अंबादास दानवे का दावा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चल रहे 18वें सीजन के मैचों में सट्टेबाजी के आरोप लगाए गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) विधायक और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस के संरक्षण में कुछ लोग आईपीएल 2025 के मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अपर सदन में बोलते हुए दानवे ने परिषद के अध्यक्ष से कहा कि वह कई बातचीत और सट्टेबाजी के संचालन के सबूतों से युक्त एक पेनड्राइव सौंपेंगे।

दानवे ने दावा किया, 'मेरे पास एक पेन ड्राइव है जिसमें क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'लोटस 24' नामक एप्लिकेशन के फोन कॉल विवरण हैं। मेहुल जैन, कमलेश जैन और हिरेन जैन के पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों से संबंध हैं। इसमें मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। सट्टेबाजी की गतिविधियां मुंबई पुलिस के संरक्षण में हो रही हैं'।

बता दें कि, नेता अंबादास दानवे द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर मुंबई पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसमें 10 टीमें और 74 मैच शामिल हैं, शनिवार, 22 मार्च को शुरू हुआ। मुंबई इंडियंस (MI) को सीजन के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच 31 मार्च को खेलेगी। इस मुकाबले में उसका सामना गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत