न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने किया हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम ऑर्गनाइज का फैसला, 24 खिलाड़ियों को दिया शामिल होने का मौका

बीसीसीआई ने एनसीए में एक हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने का फैसला किया है, जिसमें करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को इनवाइट किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 19 May 2024 5:03:57

BCCI ने किया हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम ऑर्गनाइज का फैसला, 24 खिलाड़ियों को दिया शामिल होने का मौका

BCCI ने उन खिलाड़ियों के लिए NCA में एक हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने का फैसला लिया है, जिनका T20WC टीम में चयन नहीं हो पाया है या जिन खिलाड़ियों को BCCI ने कुछ महीने पहले अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया था। इनमें टीम में शामिल रहे श्रेयस अय्यर और ईशान किशन शामिल हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ ही महीने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों को भी BCCI ने इस प्रोग्राम में शामिल होने को कहा है। बीसीसीआई के इस मूव से इन खिलाड़ियों को फिर से भारतीय जर्सी में आने के चांस बन गए हैं। एक तरह से इन खिलाड़ियों के लिए ये लाइफलाइन है।

दरअसल, भारतीय टीम जून में टी20 विश्व कप यूएसए और वेस्टइंडीज में खेलती नजर आएगी। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी जा चुकी है, लेकिन बाकी के खिलाड़ी क्या करेंगे? ये एक सवाल था, लेकिन बीसीसीआई ने इसका तरीका खोज निकाला है। बीसीसीआई ने एनसीए में एक हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने का फैसला किया है, जिसमें करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को इनवाइट किया है। इनमें ज्यादातर वही खिलाड़ी होंगे, जो हाल-फिलहाल में इंडिया के लिए खेले हैं और आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।

2024-25 डोमेस्टिक सीजन से पहले बीसीसीआई ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एनसीए के हाई परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग प्रोग्राम के तहत दो दर्जन के करीब खिलाड़ियों को बुलाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, "बीसीसीआई को अय्यर और किशन से कोई शिकायत नहीं है। यह उनके लिए घरेलू क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का एक अवसर है।" आगामी घरेलू टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करने से उन्हें अपना केंद्रीय अनुबंध वापस मिल सकता है और संभावित रूप से भारतीय टीम में वापसी हो सकती है। IPL के प्रदर्शन के उतने मायने नहीं हैं।

एनसीए के कैंप में शामिल होंगे ये खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, उमरान मलिक, आवेश खान, कुलदीप सेन, मयंक यादव, मुशीर खान, रियान पराग, आशुतोष शर्मा, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, साई किशोर और पृथ्वी शॉ के पास भी चयनकर्ताओं के सामने प्रदर्शन करने का मौका होगा। इसके अलावा शम्स मुलानी और तनुष कोटियान भी कैंप का हिस्सा होंगे। कुछ और खिलाड़ी भी इस कैंप का हिस्सा हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत