न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने घोषित की इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम, आश्वर्यजनक है ध्रुव जुरेल का चुनाव

केएल राहुल और केएस भरत के साथ इस स्क्वॉड में शामिल ध्रुव जुरेल तीसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। अभी तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है। उम्मीद की जा रही है कि ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:56:43

BCCI ने घोषित की इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम, आश्वर्यजनक है ध्रुव जुरेल का चुनाव

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए शुक्रवार देर रात 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अनकैप्ड क्रिकेटर ध्रुव जुरेल का है, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया गया है। केएल राहुल और केएस भरत के साथ इस स्क्वॉड में शामिल ध्रुव जुरेल तीसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। अभी तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है। उम्मीद की जा रही है कि ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। ईशान किशन को फिर नजरअंदाज किया गया है तो चोट के चलते मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को भी जगह नहीं मिली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में चुनी गई 16 सदस्यीय स्क्वॉड में तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और केएस भरत के साथ ध्रुव जुरेल को भी चुना गया है। बता दें कि ये टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी।

172 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से आईपीएल में कूटे रन

23 वर्षीय ध्रुव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश और शेष भारत के लिए भी खेल चुके हैं। ध्रुव जुरेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 19 पारियों में 790 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। लिस्ट ए के 10 मैच में वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, ध्रुव ने आईपीएल में अब तक 13 मैच की 11 पारियों में 21.71 के औसत और 172.73 के धांसू स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए चयनित भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

इंग्लैंड टीम स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट - 2-6 फरवरी, विजाग

तीसरा टेस्ट - 15-19 फरवरी, राजकोट

चौथा टेस्ट - 23-27 फरवरी, रांची

5वां टेस्ट - 7-11 मार्च, धर्मशाला

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत