न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश से जीता आस्ट्रेलिया, T20 में लगातार 8वीं जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 44वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया। एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया यह मुक़ाबला बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 June 2024 1:53:49

डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश से जीता आस्ट्रेलिया, T20 में लगातार 8वीं जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 44वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया। एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया यह मुक़ाबला बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 क्रिकेट में लगातार 8वीं जीत है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 11.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए थे। बारिश इतनी तेज थी कि मैच आगे नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत जब मैच रोका गया तब पार स्कोर 72 रन था और ऑस्ट्रेलिया उससे 28 रन आगे था। ऐसे में उन्हें जीता घोषित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 28वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने मात्र 35 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल छह गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श के रूप में खोये। ट्रेविस हेड को रिशाद हुसैन ने 31 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया था। वहीं रिशाद हुसैन ने ही मिचेल मार्श को मात्र 1 रन पर एल्बीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा था।

सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारतीय टीम शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर है। भारत ने अपने पहले मुक़ाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था। इसलिए उनका नेट रन रेट +2.350 है। जबकि कंगारू टीम का नेट रन रेट +1.824 है। ऑस्ट्रेलिया को अब सुपर-8 के अगले मुकाबले में अफगानिस्तान से 22 जून को भिड़ना है। वहीं, बांग्लादेश की टीम 22 जून को भारत का सामना करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर