Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की महिला क्रिकेट स्क्वाड, 15 फरवरी से शुरू होगी सीरीज

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट स्क्वाड का ऐलान किया, 15 फरवरी से शुरू होगी टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज। निकोला कैरी की वापसी और अलाना किंग का बाहर रहना भी चर्चा में है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 29 Jan 2026 9:15:25

टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की महिला क्रिकेट स्क्वाड, 15 फरवरी से शुरू होगी सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का आगाज 15 फरवरी से होगा। भारतीय महिला टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से करेगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के मद्देनज़र यह टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इस बार नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी।

निकोला कैरी की बड़ी वापसी, अलाना किंग बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 स्क्वाड में स्टार लेग स्पिनर अलाना किंग को शामिल नहीं किया, जिसका कारण उनका विमेंस बिग बैश लीग में खराब फॉर्म बताया गया है। वहीं ऑलराउंडर निकोला कैरी, जो साल 2022 से टीम से बाहर थीं, दोनों टी20 और वनडे सीरीज में वापसी कर रही हैं। मेगन शूट को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। 19 साल की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन टेस्ट स्क्वाड में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की मुख्य चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने बताया कि निकोला घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं और अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते टीम में शामिल की गई हैं। वहीं लूसी हैमिल्टन भविष्य की प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, जो खेल में कुछ नया जोड़ सकती हैं।
भारतीय टीम को मिलेगा वॉर्मअप मैच का मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय महिला टीम को 13 फरवरी को सिडनी में गवर्नर-जनरल की टीम के खिलाफ एक टी20 वॉर्मअप मैच खेलना होगा। इस मुकाबले के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें लूसी हैमिल्टन और अलाना किंग दोनों को शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की टी20 स्क्वाड:
डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड:

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम:
डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

वॉर्मअप मैच के लिए गवर्नर-जनरल स्क्वाड:

क्लोई आइन्सवर्थ, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, किम गार्थ, सियाना जिंजर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, चार्ली नॉट (कप्तान), अनिका लेरॉयड, हेले सिल्वर-होम्स, राहेल ट्रेनामन, जॉर्जिया वॉल, कॉर्पोरल फ्रांसेस व्हिटेकर (ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स)।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology