न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप 2025: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

अबू धाबी में हुए एशिया कप के 11वें मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 10:09:20

एशिया कप 2025: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

अबू धाबी में हुए एशिया कप के 11वें मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और मोहम्मद नबी की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस की नाबाद 74 रन की पारी की बदौलत 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 171 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा ने चार विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालागे और दसुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

ग्रुप बी की स्थिति

यह मुकाबला अफगानिस्तान के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत के साथ श्रीलंका ने दो मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ सुपर-4 में जगह बनाई। साथ ही बांग्लादेश भी सुपर-4 में पहुंची, जो ग्रुप बी से क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी। ग्रुप ए से पहले ही भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया था।

श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने जल्दी दो विकेट गंवा दिए। पथुम निसंका 6 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर मुजीब उर रहमान के हाथों कैच आउट हुए। कामिल मिश्रा 4 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर इब्राहिम जादरान के हाथों कैच हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने पारी संभाली और नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। इसके अलावा कुसल परेरा ने 28, चरिथ असलंका ने 17 और कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 26 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही, पहला विकेट 26 रन पर गिरा जब रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हुए। दूसरा विकेट 32 के स्कोर पर गिरा, करीम जनत केवल 1 रन बनाकर नुवान तुषारा की गेंद पर बोल्ड हुए। तुषारा ने तीसरा विकेट भी लिया, सेदिकुल्लाह अटल 18 रन बनाकर आउट हुए। चौथा विकेट दुष्मंथा चमीरा ने डारविश रसूली को कैच कराया, जिन्होंने 9 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई 6 रन पर दसुन शनाका की गेंद पर बोल्ड हुए।

इब्राहिम जादरान 24 रन बनाकर दुनिथ वेलालागे के शिकार बने। कप्तान राशिद खान 23 गेंद में 24 रन बनाकर तुषारा की गेंद पर आउट हुए। 137 रन पर सात विकेट गिर चुके थे, तब मोहम्मद नबी ने पारी संभाली और 22 गेंदों में 60 रन बनाए। नबी ने अंतिम ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिश्रा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत