न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025 Trophy: भारत को अब नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी, जानें क्या है ICC के नियम?

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वां खिताब जीता। फाइनल के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार और ICC के नियमों को लेकर विवाद। जानें ICC का नियम और टीम इंडिया का हक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 12:55:02

Asia Cup 2025 Trophy:  भारत को अब नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी, जानें क्या है ICC के नियम?

भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना 9वां खिताब अपने नाम किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, कई बार लगा कि पाकिस्तान पलटवार कर सकती है, लेकिन अंततः टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। हालांकि, फाइनल के बाद अवार्ड वितरण समारोह में विवाद देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर बैठे, जिसके बाद नकवी ने ट्रॉफी को अलग स्थान पर रखवा दिया।

खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया। उन्होंने ट्रॉफी हाथों में उठाने की एक्टिंग करते हुए फोटो खिंचवाए, लेकिन इस बीच सभी के मन में यह सवाल जरूर उठा कि क्या अब भारत को ट्रॉफी नहीं मिलेगी? आइए जानते हैं ICC के नियम और इस मामले की संभावित प्रक्रिया।

ICC के नियम क्या कहते हैं?

1. कप्तान का ट्रॉफी लेने से मना करना:

किसी कप्तान का ट्रॉफी लेने से इंकार करना ICC आचार संहिता के तहत आ सकता है। हालांकि इस विषय पर कोई स्पष्ट नियम नहीं है, लेकिन यह क्रिकेट की भावना के खिलाफ माना जा सकता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी को स्पष्ट कारण बताना होगा कि उन्होंने ट्रॉफी क्यों नहीं ली। इसके बाद ACC या ICC इस पर निर्णय ले सकते हैं।

2. क्रिकेट की भावना का सम्मान:

किसी भी टूर्नामेंट में जीत के बाद ट्रॉफी लेने से मना करना क्रिकेट की भावना का अनादर माना जा सकता है। ICC आचार संहिता का उद्देश्य यही है कि खेल के नियम और नैतिकता का पालन हो।

3. कप्तान को कारण बताना होगा:

टीम के कप्तान या प्रतिनिधि को ट्रॉफी न लेने का स्पष्ट और वैध कारण ICC को प्रस्तुत करना जरूरी है।

4. ICC सम्मेलन में विरोध:

बीसीसीआई इस घटना पर ICC के अगले सम्मेलन में आधिकारिक विरोध दर्ज करवा सकता है। यह भारत की स्थिति को स्पष्ट रूप से सामने लाने का अवसर होगा।

5. ICC की अनुशासनात्मक प्रक्रिया:

ICC के पास अनुचित आचरण के लिए अनुशासनात्मक प्रक्रिया है। इसमें यह देखा जाएगा कि क्या नियम का उल्लंघन हुआ, अगर हां तो किसकी गलती कितनी है और क्या सजा हो सकती है।

ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी के खिलाफ BCCI का विरोध

बीसीसीआई नवंबर में होने वाली ICC बैठक में ACC प्रमुख और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएगा। प्लेयर्स ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार किया था, ऐसे में किसी अन्य अधिकारी से ट्रॉफी ग्रहण करना संभव था।

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, “भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता, जो हमारे खिलाफ तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा हो। हमने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह ट्रॉफी अपने पास रख सकता है। नवंबर में हम ICC में इसका विरोध दर्ज करवाएंगे।”

टीम इंडिया का हक

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी पर भारत का पूरा हक है। टीम इंडिया ने इसके लिए मेहनत की और सभी प्रतिद्वंदी टीमों को हराया। किसी को भी यह अधिकार नहीं कि वह ट्रॉफी अपने पास रख ले। अगर खिलाड़ी नकवी से हाथ नहीं मिलाना चाहते या ट्रॉफी नहीं लेना चाहते, तो इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन भारत की जीत की ट्रॉफी का हक छीना जाना या उसे अपने पास रखना पूरी तरह गलत है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत