न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया, ओमरजई बने जीत के हीरो

टी-20 एशिया कप 2025 की शुरुआत धमाकेदार रही। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह टी-20 एशिया कप के इतिहास में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 9:31:13

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया, ओमरजई बने जीत के हीरो

टी-20 एशिया कप 2025 की शुरुआत धमाकेदार रही। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह टी-20 एशिया कप के इतिहास में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है। अफगानिस्तान की इस जीत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

अफगानिस्तान की मजबूत बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की शुरुआत रहमानुल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्लाह अटल ने की। अटल ने 52 गेंदों पर 73 रन की दमदार पारी खेली और पारी को मजबूत किया। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 26 गेंदों पर 33 रन बनाए। वहीं अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों पर 53 रन ठोक डाले।

हांगकांग की ओर से आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने 2-2 विकेट लिए। लेकिन अफगानिस्तान का स्कोर रोकने में उनकी गेंदबाजी नाकाम रही और टीम ने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।

asia cup 2025,afghanistan cricket team,hong kong cricket,omarzai fifty,fazalhaq farooqi,afghanistan vs hong kong

हांगकांग की बल्लेबाजी हुई ध्वस्त

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर अंशुमन राथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। निजाकत खान रन आउट हुए तो जीशान अली और कलहान चल्लू भी टिक नहीं पाए।

टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाज महज 24 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। बाबर हयात ने जरूर कुछ संघर्ष किया और 43 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर रन नहीं बना सका। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 94 रन ही बना पाई।

गेंदबाजी में अफगानिस्तान का दबदबा

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुबदीन नईब और फजलहक फारुकी ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी शानदार योगदान दिया। उन्होंने एक विकेट लेने के अलावा सटीक थ्रो से रन आउट भी किया।

ओमरजई बने मैन ऑफ द मैच

अजमतुल्लाह ओमरजई इस मुकाबले के हीरो रहे। उन्होंने बल्ले से तेजतर्रार अर्धशतक जमाने के साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी अहम योगदान दिया। उनकी बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत अफगानिस्तान ने एशिया कप में जीत के साथ शानदार आगाज किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत