न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Asia Cup 2025: बांग्लादेशी गेंदबाजों पर कहर बने अभिषेक शर्मा, लगातार दूसरे मैच में जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच'

भारतीय टीम के युवा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 9:09:46

Asia Cup 2025: बांग्लादेशी गेंदबाजों पर कहर बने अभिषेक शर्मा, लगातार दूसरे मैच में जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच'

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, वरना स्कोर 200 के पार भी जा सकता था। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंद में 38 और गिल ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और तिलक वर्मा के नाम मामूली स्कोर रहे।

बांग्लादेश की टीम 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 127 रन पर ही सिमट गई। टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने खेली, जिन्होंने 51 गेंदों में 69 रन बनाए और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर पाया।

भारत के गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को मात दी और सुपर-4 में अपनी जगह मजबूत की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?