न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ashes : गेंदबाजों की मेहनत पर अंग्रेज बल्लेबाजों ने फेरा पानी, एंडरसन के खाते में दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में जारी पांच मैच की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड बड़े संकट में फंस गया है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 9:06:54

Ashes : गेंदबाजों की मेहनत पर अंग्रेज बल्लेबाजों ने फेरा पानी, एंडरसन के खाते में दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में जारी पांच मैच की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड बड़े संकट में फंस गया है। हालांकि आज सोमवार (27 दिसंबर) को खेल के दूसरे दिन उसके गेंदबाजों ने कुछ हद तक टीम की वापसी करा दी थी, लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपने हथियार डाल दिए। लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट को जीत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। इंग्लैंड ने स्टंप्स के समय तक अपनी दूसरी पारी में मात्र 31 रन में चार विकेट खो दिए। मेहमान टीम अब भी 51 रन से पीछे है और उसके छह विकेट बचे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने सबसे पहले जैक क्रॉली (5) को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को भी शिकार बना लिया।

अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया। कप्तान जो रूट (12) और बेन स्टोक्स (2) क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड को इस जोड़ी के साथ जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टॉ से उम्मीदें हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी पहली पारी 61/1 रन से आगे बढ़ाई। कंगारू टीम 87.5 ओवर में 267 रन पर ढेर हो गई। उसे पहली पारी के आधार पर 82 रन की बढ़त मिली। मार्कस हैरिस ने 76, स्टीवन स्मिथ ने 16, स्टार्क ने 24 और कप्तान पैट कमिंस ने 21 रन का योगदान दिया। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 4, ओली रॉबिन्सन व मार्क वुड ने 2-2 विकेट झटके। इंग्लैंड ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन टेस्ट 9 विकेट से और एडिलेड डे-नाइट टेस्ट 275 रन से जीता था।

ashes series,melbourne test,england,australia,james anderson,joe root,sports news in hindi

एंडरसन ने ब्रॉड के साथ टेस्ट में सर्वाधिक 8वीं बार किया स्मिथ का शिकार

दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एशेज में 13वीं बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के ही सिडनी बार्न्स और बॉबी पील की बराबरी कर ली। इंग्लैंड की ओर सबसे ज्यादा बार यह कारनामा करने का रिकॉर्ड इयान बॉथम (14 बार) के नाम है। एंडरसन एशेज में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनके खाते में 111 विकेट हैं और उन्होंने विल्फ्रेड रोडस (109 विकेट) को पछाड़ा।

इसके अलावा एंडरसन ने टेस्ट करियर में स्टीवन स्मिथ को 8वीं बार आउट कर उन्हें सबसे ज्यादा बार पैवेलियन भेजने के रिकॉर्ड में स्टुअर्ट ब्रॉड की बराबरी कर ली। पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह (7 बार) दूसरे पायदान पर काबिज हैं। उल्लेखनीय है कि एंडरसन पहले टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वे कई सालों से टेस्ट में कहर बरपा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत