न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में जीत की ओर बढ़ाए कदम, रूट-स्टार्क-एंडरसन ने बनाए ये रिकॉर्ड

एडिलेड में खेले जा रहे पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। तीसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 9:14:31

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में जीत की ओर बढ़ाए कदम, रूट-स्टार्क-एंडरसन ने बनाए ये रिकॉर्ड

एडिलेड में खेले जा रहे पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। तीसरे दिन शनिवार को स्टंप के समय तक ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया। उसके पास 282 रन की बढ़त हो गई है। कंगारू टीम ने दूसरी पारी में 17 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए थे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (13) रन आउट हो गए। अब नाइट वॉचमैन माइकल नेसर (2) और मार्कस हैरिस (21) क्रीज पर हैं। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 84.1 ओवर में 236 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि उसे ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन नहीं खिलाया।

इंग्लैंड ने अंतिम आठ बल्लेबाजों को महज 86 रन पर खो दिया। इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह 17/2 रन से आगे शुरू की। कप्तान जो रूट और डेविड मलान ने तीसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। मलान ने 80 और रूट ने 62 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने 34 रन का योगदान दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने चार और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने तीन विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 473/9 रन पर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में पहला टेस्ट 9 विकेट से जीता था।

ashes series,second test,australia,england,joe root,mitchell starc,james anderson,sports news in hindi

स्टार्क पिंक बॉल से 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

दाएं हाथ के अंग्रेज बल्लेबाज जो रूट ने 62 रन बनाए। इसी के साथ रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रूट ने एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया। रूट ने इस साल 1606 टेस्ट रन बना लिए हैं। सचिन ने 1562 टेस्ट रन बनाए थे। इसके अलावा रूट ने सुनील गावस्कर (1555) को भी पछाड़ा। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने की सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2006 में सिर्फ 11 टेस्ट में 99.33 की औसत से 1788 रन बनाए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 100 बार नॉटआउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

एंडरसन ने पहली पारी में नाबाद 5 रन बनाए। वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे कर्टनी वॉल्श (61 बार नॉटआउट) दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे पिंक बॉल से टेस्ट क्रिकेट (डे-नाइट) में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने इंग्लैंड के रोरी बर्न्स, डेविड मलान, जोस बटलर व स्टुअर्ट ब्रॉड के विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत