न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 9 विकेट से जीता, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लियोन का इंतजार खत्म

ऑस्ट्रेलिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का पहला टेस्ट आसानी से जीत लिया। मेजबान कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 11:18:57

एशेज सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 9 विकेट से जीता, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लियोन का इंतजार खत्म

ऑस्ट्रेलिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का पहला टेस्ट आसानी से जीत लिया। मेजबान कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को 9 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 20 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने विकेटकीपर एलेक्स कैरी (9) का विकेट खोकर हासिल कर लिया। उन्हें ओली रोबिंसन ने पैवेलियन लौटाया। दूसरा टेस्ट 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इससे पहले आज इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 220/2 रन से आगे शुरू की। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया और टीम 297 रन पर ही ढेर हो गई। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान अपने स्कोर में महज 2 रन जोड़कर आउट हो गए। उन्होंने 195 गेंद पर 82 रन जुटाए।

कप्तान जो रूट भी पिछले दिन के स्कोर में 3 रन ही इजाफा कर पाए। उन्होंने 165 गेंद का सामना कर 89 रन बटोरे। विकेटकीपर जोस बटलर ने 23 रन का योगदान दिया। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने चार, कैमरून ग्रीन और पैट कमिंस ने 2-2, जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 147, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 425 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जबरदस्त तूफानी शतक जमाने वाले ट्रेविस हेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ashes series,australia,england,first test,nathan lyon,travis head,joe root,sports news in hindi

नाथन लियोन के टेस्ट में 400 विकेट पूरे, बने तीसरे कंगारू गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। उनके टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हो गए हैं। लियोन ने डेविड मलान को 400वां शिकार बनाया। हालांकि लियोन को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 390 विकेट जनवरी 2020 में ही पूरे कर लिए थे। सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में बीजे वाटलिंग को आउट करके उन्होंने 390वां विकेट लिया था।

इसके बाद उन्होंने 399वां विकेट भारतीय बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर के रूप में 19 जनवरी 2021 को लिया था। लियोन 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के 7वें स्पिनर हैं। अब तक कुल 17 गेंदबाज 400 टेस्ट विकेट झटक चुके हैं। लियोन से पहले ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों ने यह आंकड़ा पार किया है। महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने 708 और तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने 563 विकेट चटकाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत