न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी को मिस कर रही भारतीय टीम? वर्ल्ड कप में बल्लेबाज़ी बनी सबसे बड़ी चिंता

क्या टीम ने स्थिरता की तलाश में शफाली वर्मा जैसी विस्फोटक बल्लेबाज़ को बाहर रखकर गलती की है? शफाली की मौजूदगी भारत को शीर्ष क्रम में न सिर्फ आक्रामक शुरुआत देती बल्कि विपक्षी टीमों पर मानसिक दबाव भी बनाती।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 2:58:55

शफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाज़ी को मिस कर रही भारतीय टीम? वर्ल्ड कप में बल्लेबाज़ी बनी सबसे बड़ी चिंता

महिला विश्व कप में भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती अब तक उसकी बल्लेबाज़ी रही है। तीन मैच बीत चुके हैं, लेकिन शीर्ष क्रम अब तक लय में नहीं दिखा। कई मौकों पर टीम को संकट से उबारने के लिए निचले क्रम पर अमनजोत कौर और ऋचा घोष को जिम्मेदारी उठानी पड़ी। श्रीलंका, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों में इन्हीं बल्लेबाज़ों की पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, वरना भारत शायद अब तक अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहा होता।

पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज़ी की कमजोरियां छिप गईं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अनुशासित और योजनाबद्ध गेंदबाज़ी आक्रमण ने भारत की कमजोरियों को उजागर कर दिया। सबसे बड़ी चिंता शीर्ष क्रम की लय और स्ट्राइक रोटेशन को लेकर है। प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ प्रतिका रावल और हरलीन देओल दोनों ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन दोनों की संयमित बल्लेबाज़ी टीम की गति को वहीं रोक देती है, जहां तेज़ी की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है।

प्रतिका की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी इसका उदाहरण रही—18 गेंदों पर 25 रन की तेज़ शुरुआत के बाद अगली 38 गेंदों पर सिर्फ 12 रन जोड़ सकीं। हरलीन देओल का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, जो लगातार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहीं।

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या टीम ने स्थिरता की तलाश में शफाली वर्मा जैसी विस्फोटक बल्लेबाज़ को बाहर रखकर गलती की है? शफाली की मौजूदगी भारत को शीर्ष क्रम में न सिर्फ आक्रामक शुरुआत देती बल्कि विपक्षी टीमों पर मानसिक दबाव भी बनाती।

शफाली वर्मा को बाहर रखना बना बड़ा सवाल

शफाली वर्मा को विश्व कप टीम से बाहर रखने का फैसला अब और भी चर्चाओं में है। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था और उनकी जगह यास्तिका भाटिया को मौका मिला था। हालांकि यास्तिका के चोटिल होने के बाद भी चयनकर्ताओं ने शफाली की बजाय उमा छेत्री को शामिल कर सबको हैरान कर दिया। उमा अब तक अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू नहीं कर पाई हैं और उनके पास घरेलू या WPL में भी कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं है।

अगर टीम को अब बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव करना है, तो विकल्प सीमित हैं। शफाली होतीं तो उनके अनुभव और पावर-हिटिंग से भारत के पास ओपनिंग में एक आक्रामक विकल्प मौजूद होता।

शफाली ने पहले ही दिखा दिया था दम

विडंबना यह है कि भारत ए की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में शफाली ने 49 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेलकर अपने चयन की दावेदारी पहले ही पेश कर दी थी। इस मैच में उन्होंने अमेलिया केर, सोफी डिवाइन और ईडन कार्सन जैसी अनुभवी गेंदबाज़ों को बखूबी संभाला था। लेकिन तब तक भारतीय टीम का चयन हो चुका था, और उन्हें मौका नहीं मिल पाया।

अब शफाली को टीम में जगह तभी मिल सकती है जब कोई मौजूदा खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो। फिलहाल, भारत को उसी बल्लेबाज़ी संयोजन के साथ खेलना होगा जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लड़खड़ा गया था।

भारत की अगली चुनौती अब और कठिन है — रविवार को टीम का सामना शक्तिशाली ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को जल्द फॉर्म में लौटना होगा, वरना सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत