न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पूर्व क्रिकेटर ने किया कोहली का समर्थन, जो रूट ने कहा, मैदान पर अनावश्यक बहस से बचेगी टीम

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। भारत को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 11:05:33

इस पूर्व क्रिकेटर ने किया कोहली का समर्थन, जो रूट ने कहा, मैदान पर अनावश्यक बहस से बचेगी टीम

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। भारत को इस टेस्ट में कप्तान विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। पहले दो टेस्ट में कोहली को तीन पारियों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वे बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। ऐसे में वे आलोचकों के निशाने पर हैं। हालांकि पूर्व ऑलराउंडर अजीत आगरकर ने कोहली का बचाव किया है। आगरकर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर कहा कि हमें इंतजार करना चाहिए, लेकिन सिर्फ 3 पारियों के आधार पर आप मौजूदा दौर के महान बल्लेबाज को खारिज नहीं करना चाहेंगे। कोहली ने यहां 2018 की सीरीज में रन बनाए थे।

‘मुझे यकीन है कि कोहली रन बनाना चाहेंगे’

कोहली ने इस बार लॉर्ड्स टेस्ट में जद्दोजहद करते हुए 42 रन बनाए। उन्हें आउट स्विंगर फेंकी गई। ये ऐसी कंडीशन है जहां बॉल स्विंग और सीम करती है। चौथी पारी में ज्यादातर बल्लेबाजों लिए खेलना मुश्किल हो जाता है। जब बॉलर अच्छे स्पैल करते हैं, जैसा कि सैम कुरैन ने दूसरी पारी किया था वो बेहतरीन मिसाल है। मुझे यकीन है कि कोहली रन बनाना चाहेंगे और सभी फैंस उन्हें बड़ी पारी खेलते हुए देखना चाहेंगे। इस शख्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब रन बना लिए हैं और जब आपके रन नहीं बन पाते तो आप उत्सुक हो जाते हैं। कोहली के नाम 70 शतक हैं, लेकिन साल 2019 के बाद वे किसी भी फॉर्मेट में एक बार भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंचे।

लॉर्ड्स में थिएटर जैसी हो गई थी स्थिति : रूट

लॉर्ड्स टेस्ट गहमा-गहमी से भरे माहौल में खेला गया जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर लगातार छींटाकशी करने से नहीं कतरा रहे थे। हालांकि अब अंग्रेज कप्तान जो रूट ने साफ किया है कि उनकी टीम ने पिछले मुकाबले से सबक सीखा है और अनावश्यक रूप से किसी बहस में शामिल नहीं होंगे। रूट ने कहा कि खेल के दौरान स्थिति थिएटर जैसी हो गई थी।

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जिस तरह से खेलना चाहते हैं, उसी तरह से खेलें और हम जितना हो सके उस पर नियंत्रण रखें। हम ऐसी चीजों से बहुत अधिक विचलित या आकर्षित होने से बचना चाहेंगे जिसमें ईमानदारी नहीं हो। कोहली की टीम वैसे ही खेलेगी जैसे वे खेलते हैं, मैं बस यही चाहता हूं कि हम मैदान में उतरे तो खुद को सर्वश्रेष्ठ तरीके से पेश करें। इस सीरीज में खेलने के लिए हमारे पास तीन बड़े मैच बचे हैं, अभी बहुत कुछ दांव पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत