न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट में रहाणे संभालेंगे कप्तानी! ‘खराब थी भारत के मैचों की शेड्यूलिंग’, आथर्टन ने की न्यूजीलैंड की तारीफ

रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 9:17:13

टेस्ट में रहाणे संभालेंगे कप्तानी! ‘खराब थी भारत के मैचों की शेड्यूलिंग’, आथर्टन ने की न्यूजीलैंड की तारीफ

रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि उन्हें दो मैच की टेस्टा सीरीज से आराम दिया जा सकता है। पहले टेस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे को कप्तानी मिल सकती है। वर्ष 2020-21 में ऑस्ट्रेालिया दौरे पर भारत ने पहले टेस्ट के बाद कोहली के स्वदेश लौटने पर रहाणे की कप्तानी में ही मेजबानों को चार मैच की टेस्ट सीरीज हराई थी। टाइम्स ऑफ इडिया अखबार की खबर के मुताबिक कोहली द्वारा पहले टेस्ट का हिस्साा बनने से मना करने के बाद रोहित को टेस्ट में कप्तान बनाने पर चर्चा हुई।

पहले रोहित को दूसरे टेस्ट में आराम देने की योजना थी। कोहली दूसरे टेस्ट से टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे। रोहित के वर्कलोड को देखते हुए उन्हेंर पूरी टेस्ट सीरीज से ही आराम देने का निर्णय लिया गया। रोहित आईपीएल-14 के पहले चरण से ही लगातार घर से दूर हैं और क्रिकेट खेल रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले टेस्ट में रहाणे कप्तानी करेंगे। रहाणे की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें कप्तानी नहीं देना चाहते थे। कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को दोनों टेस्ट से आराम दिया जाएगा।

ajinkya rahane,simon doull,mike atherton,t20 world cup,india,sports news in hindi

साइमन डूल ने बताया भारत के जल्द बाहर होने का कारण

भारत को टी20 विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि भारत ने जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए तो साफ हो गया था कि वह किसी चमत्कार के भरोसे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा। भारत का सफर खत्म होने के बाद से ही फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स इसका विश्लेषण करने में लगे हुए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर साइमन डूल ने ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया को आड़े हाथों लिया है। डूल ने क्रिकबज के शो पर कहा कि ब्रॉडकास्टर ने भारत के मैचों की खराब शेड्यूलिंग की।

दिवाली का सीजन था और इसलिए ब्रॉडकास्टर टीम इंडिया के मैच छुट्टियों के दिनों पर रखना चाहते थे और उन्होंने आईसीसी की दखलअंदाजी से ये किया भी। मुझे लगता है कि कार्यक्रम तय करने में एरोगेंस के कारण गलती हो गई। शेड्यूल तय करना ब्रॉडकास्टर के हाथ में भी रहता है। मुझे लगता है पाकिस्तान का मैच सही समय पर था, वह हमेशा भारत के लिए पहला मैच होना चाहिए लेकिन न्यूजीलैंड के साथ मैच आखिरी में होना चाहिए था।

ajinkya rahane,simon doull,mike atherton,t20 world cup,india,sports news in hindi

कीवी टीम तीनों फॉर्मेट में बेस्ट : आथर्टन

इंग्लैंड को हराकर पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक आथर्टन ने कहा है कि मौजूदा कीवी टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दुनिया की सबसे मजबूत टीम है। आथर्टन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा कि न्यूजीलैंड टीम खेल के सभी प्रारूपों में शानदार है। उन्होंने एक और वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, वे 2019 में पिछला विश्व कप जीतने के भी बेहद करीब थे, वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता हैं।

आपको कहना होगा कि सभी प्रारूपों में अभी वे सबसे मजबूत टीम हैं इसलिए उन्हें बधाई, खिलाड़ियों और पैसे को लेकर सीमित संसाधन के बावजूद शानदार उपलब्धि। सेमीफाइनल में चीजें इतनी तेजी से बदली। दूसरी पारी में लंबे समय तक मुझे लगा कि इंग्लैंड मैच में आगे था। दूसरे सेमीफाइनल के बारे में पूछे जाने पर आथर्टन ने कहा कि मैं पाकिस्तान के साथ जाऊंगा। मुझे लगता है कि इस प्रतियोगिता में उनका गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ और सबसे अधिक विविधता वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत