न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने उठाए रहाणे को कप्तान बनाने पर सवाल, शास्त्री ने शेयर किया इमोशनल नोट, लक्ष्मण बने NCA प्रमुख!

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए मिडिल ऑर्डर में दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 8:35:59

इन्होंने उठाए रहाणे को कप्तान बनाने पर सवाल, शास्त्री ने शेयर किया इमोशनल नोट, लक्ष्मण बने NCA प्रमुख!

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए मिडिल ऑर्डर में दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी गई है। नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और वे दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा रहाणे को कप्तान बनाने से खुश नहीं हैं। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आपने रहाणे को कप्तान के तौर पर चुना है लेकिन ईमानदारी से बात करें तो यदि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला जाता तो वे टीम में भी होते या नहीं इस पर भी प्रश्नचिह्न लगा था। मैं रहाणे को पसंद करता हूं लेकिन, फैक्ट ये है कि उनका औसत पिछले कुछ समय से गिरता ही जा रहा है।

इसके बीच में एकाध अच्छी इनिंग देखने को मिली है लेकिन आखिरी दो साल में औसत 20 पॉइंट नीचे गया है। रहाणे ने लॉर्ड्स की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर पुजारा के साथ साझेदारी नहीं निभाई होती तो उनके लिए भी रिप्लेसमेंट खोजने की चर्चा तेज हो जाती। यदि रोहित शर्मा उपकप्तान होते तो रहाणे को शायद नोटिस में डाल दिया जाता। लेकिन इस समय रहाणे को कप्तान बनाया गया है। यह रहाणे के लिए काफी महत्वपूर्ण श्रृंखला होगी। वे कप्तान जरूर हैं लेकिन, उनको हर हाल में रन बनाने होंगे। क्योंकि उनके ऊपर दबाव है। बीते एक साल में रहाणे अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और उनका खेल काफी साधारण रहा है। पहला टेस्ट 25 नवंबर को कानपुर में खेला जाएगा।

ajinkya rahane,ravi shastri,vvs laxman,india,newzealand,sourav ganguly,sports news in hindi

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपने कार्यकाल को बताया ‘अविश्वसनीय’

टी20 विश्व कप के साथ ही पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री का टीम इंडिया के साथ कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया। शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने कार्यकाल को 'अविश्वसनीय' बताया है। 80 टेस्ट और 150 वनडे खेलने वाले शास्त्री ने सबसे पहले 2014 में टीम इंडिया के डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाला था। वे आठ माह तक इस पद पर रहे। इसके बाद उन्हें 2017 में कोच बनाया गया। 2019 में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया। 59 वर्षीय शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम टेस्ट में नं.1 रैंकिंग पर पहुंची और पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई। भारत ने 70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती।

शास्त्री ने ट्विटर पर लिखा,“अब जब यह पारी समाप्त हो गई है…इस 'अविश्वसनीय' यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं इस टीम की यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा और हमेशा चीयर करूंगा। मैं तब तक क्रिकेट देखता रहूंगा जब तक कि मैं खेल देखने के लायक रहूंगा।” शास्त्री ने इस ट्वीट को विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को भी टैग किया है। उल्लेखनीय है कि राहुल द्रविड़ को नया कोच नियुक्त किया गया है।

ajinkya rahane,ravi shastri,vvs laxman,india,newzealand,sourav ganguly,sports news in hindi

सौरव गांगुली ने लगाई वीवीएस लक्ष्मण के नाम पर मुहर

राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम का कोच बनने के बाद बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख का पद खाली है। इसके लिए पूर्व दिग्गज स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के नाम की चर्चा चल रही थी। एएनआई के मुताबिक अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कंफर्म कर दिया है कि लक्ष्मण ही एनसीए चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि लक्ष्मण ने शुरुआत में बीसीसीआई का ऑफर स्वीकार नहीं किया था, क्योंकि वे हैदराबाद से बेंगलुरु शिफ्ट नहीं होना चाहते थे।

एनसीए से जुड़ने पर लक्ष्मण को कम से कम 200 दिन बेंगलुरु में बिताने होंगे। एएनआई से बात करते हुए सूत्रों ने कहा था कि ना सिर्फ गांगुली बल्कि सचिव जय शाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी चाहते हैं कि लक्ष्मण एनसीए के मुखिया बनें। लक्ष्मण पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर की भूमिका छोड़ चुके हैं। हितों के टकराव से बचने के लिए वे किसी कमेंट्री पैनल का हिस्सा भी नहीं होंगे और न ही समाचार पत्रों में लेख लिखेंगे। लक्ष्मण को अंडर-19 और इंडिया ए टीमों की तैयारी भी देखनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत