न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा के गांव में गलती! इस पूर्व स्टार भारतीय क्रिकेटर को भरना पड़ गया 5000 रुपए का जुर्माना

पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी अजय जडेजा गोवा के एक गांव में कचरा फैलाने को लेकर विवादों में आ गए हैं और उन पर 5000 रुपए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 12:52:08

गोवा के गांव में गलती! इस पूर्व स्टार भारतीय क्रिकेटर को भरना पड़ गया 5000 रुपए का जुर्माना

पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी अजय जडेजा गोवा के एक गांव में कचरा फैलाने को लेकर विवादों में आ गए हैं और उन पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस विवाद में जडेजा का नाम आने के बाद हर कोई सोच में पड़ गया। दरअसल, जडेजा का नॉर्थ गोवा में एक बंगला है, जिसके बाहर आस-पास के क्षेत्र में खूब कूड़ा-कचरा पाया गया है। जडेजा सुरम्य गांव एल्डोना में एक बंगले के मालिक हैं। सरपंच तृप्ति बंदोदकर ने गांव में कचरा फेंकने के लिए जडेजा पर फाइन लगाया है। बंदोदकर ने बताया कि जडेजा ने बिना किसी हंगामे के जुर्माना भर दिया।


इस सबूत से पकड़ी गई जडेजा की गलती

सरपंच ने आगे कहा कि हम हमारे गांव में कचरे की समस्या से परेशान हैं। यहां बाहर से भी कचरा डाला जाता है, इसलिए हमने कुछ युवाओं को कचरा बैग जमा करने और कचरा फेंकने वालों की पहचान करने को किसी भी सबूत के मद्देनजर स्कैन करने के लिए नियुक्त किया है। हमें कचरे के कुछ बैगों में जडेजा के नाम पर एक बिल मिला। तब हमने उन्हें आगे से कचरा नहीं फेंकने के लिए कहा, तो वे मान गए और उन्होंने कहा कि वे जुर्माना देने को तैयार हैं। एल्डोना गांव में कई मशहूर हस्तियों का घर है।


तीन विश्व कप खेलने का है अनुभव

जडेजा ने 90 के दशक में टीम इंडिया के लिए 211 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इनमें 196 वनडे और 15 टेस्ट शामिल हैं। वनडे में अजय जडेजा ने 37.47 के औसत से 5359 रन बनाए। इनमें 6 शतक और 30 अर्धशतक शुमार हैं। टेस्ट में उनके 26.18 के औसत से 576 रन हैं। इनमें 4 अर्धशतक भी हैं। जडेजा बेहतरीन रनिंग और फील्डिंग के लिए जाने जाते थे। वे 1992, 1996 और 1999 में वनडे विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। जडेजा इन दिनों टीवी चैनलों पर बतौर विशेषज्ञ नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?