न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगरकर और रोहित शर्मा T20WC टीम में नहीं लेना चाहते थे हार्दिक पण्ड्या को, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समेत चयन समिति के कई लोग हार्दिक का सेलेक्शन नहीं चाहते थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 5:43:14

अगरकर और रोहित शर्मा T20WC टीम में नहीं लेना चाहते थे हार्दिक पण्ड्या को, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

मुम्बई इंडियंस आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। आईपीएल का यह सीजन मुम्बई इंडियंस के लिए सबसे खराब रहा। पहले इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पण्ड्या को टीम की कमान सौंपने पर विवाद हुआ और उसके बाद हार्दिक की खराब फॉर्म को लेकर व टीम के दो धड़ों में बंटने को लेकर विवाद हुआ। अब एक बार फिर से हार्दिक पण्ड्या को लेकर चर्चा हो रही है। टीम इंडिया के प्रशंसक T20WC की टीम में हार्दिक को लेकर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।

इस कारण जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के भारतीय स्क्वाड में जगह मिली तो लोगों ने गुस्सा निकालना शुरू कर दिया था। खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप टीम का उपकप्तान बनाने का फैसला भी लोगों की समझ से परे है। मगर अब दैनिक जागरण के हवाले से रिपोर्ट सामने आई है कि कई लोग हार्दिक के सेलेक्शन के पक्ष में नहीं थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समेत चयन समिति के कई लोग हार्दिक का सेलेक्शन नहीं चाहते थे। IPL 2024 में हार्दिक ने 13 मैचों में केवल 18.2 के औसत से 200 रन बनाए हैं। उन्होंने गेंदबाजी में 11 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन इकॉनमी रेट आसमान को छू रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ल्ड कप टीम में हार्दिक का चयन दबाव में किया गया है।

कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए थे। इस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या के चयन पर सवाल का जवाब देते हुए अगरकर ने कहा था कि अभी टीम में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो हार्दिक की जगह ले सके। यह बयान स्पष्ट कर रहा था कि रिप्लेसमेंट के विकल्प ना होने के कारण ही हार्दिक की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री हुई है।

आईपीएल 2024 में कई बार ऐसे वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे मालूम पड़ता है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच जरूर कोई अनबन है। हाल ही में MI vs KKR मैच के दौरान भी मुंबई के खिलाड़ी 2 गुटों में बंटे हुए दिखाई दिए थे।

रिपोर्ट अनुसार BCCI के कुछ उच्च अधिकारी हार्दिक को भारतीय टीम के अगले कप्तान के रूप में देख रहे हैं, इसलिए ऊपर से दबाव के कारण रोहित शर्मा और अजीत अगरकर को हार्दिक के सेलेक्शन के लिए हामी भरनी पड़ी। एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर्स - शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल