न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5वां T20 मैच : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 25 रन से दी मात, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

दक्षिण अफ्रीका ने कमाल का खेल दिखाते हुए दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को उसकी ही धरती पर धूल चटा दी। दक्षिण अफ्रीका ने पांच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 11:32:18

5वां T20 मैच : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 25 रन से दी मात, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

सेंट जॉर्ज। दक्षिण अफ्रीका ने कमाल का खेल दिखाते हुए दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को उसकी ही धरती पर धूल चटा दी। दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैच की टी20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमा लिया। उसने शनिवार को खेले गए सीरीज के पांचवें व अंतिम टी20 मुकाबले में कैरेबियाई टीम को 25 रन से करारी मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कई स्टार खिलाड़ियों से लैस होने के बावजूद इंडीज नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

कॉक और मार्कराम ने जमाए अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर व कप्तान तेम्बा बावुमा खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि इसके बाद विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक व एडेन मार्कराम अर्धशतक जमाने में सफल रहे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। मैन ऑफ द मैच मार्कराम ने 48 गेंदों पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 70 रन ठोके। कॉक ने 42 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की बदौलत 60 रन जुटाए। डेविड मिलर 18 रन पर नाबाद रहे। फिडेल एडवर्ड्स ने दो और ड्वेन ब्रावो व ओबेड मैकॉय ने 1-1 विकेट लिया।


इंडीज के बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया

जवाब में इंडीज की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हुई। मेजबान टीम के लिए एविन लुईस ने जरूर अर्धशतक लगाया। लुईस ने 34 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 52 रन उड़ाए। शिमरोन हेतमायेर ने 33, विकेटकीपर निकोलस पूरण ने 20, कप्तान किरोन पोलार्ड ने 13, क्रिस गेल ने 11 रन का योगदान दिया। लेंडल सिमंस (3), आंद्रे रसैल (0), ब्रावो (1) पूरी तरह फ्लॉप रहे। लुंगी एनजिडी ने तीन, कागिसो रबाडा व वियान मुल्डर ने 2-2 और जॉर्ज लिंडे व तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया। शम्सी ने 4 ओवर में 11 रन ही दिए। शम्सी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?