न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के लिए इन 5 ने किया एकसाथ डेब्यू, 41 साल बाद कमाल, देखें आज टॉस के बॉस धवन का अंदाज

भारत ने शुक्रवार को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वनडे इतिहास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 7:49:33

भारत के लिए इन 5 ने किया एकसाथ डेब्यू, 41 साल बाद कमाल, देखें आज टॉस के बॉस धवन का अंदाज

भारत ने शुक्रवार को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वनडे इतिहास में ये सिर्फ दूसरी बार हुआ है कि टीम इंडिया ने एक ही मैच में पांच खिलाड़ियों को डेब्यू (पदार्पण) कराया है। भारत तीन मैच की सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में यह प्रयोग किया गया। भारत ने बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा, लेग स्पिनर राहुल चाहर, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और विकेटकीपर संजू सैमसन को अपना पहला वनडे खेलने का मौका दिया। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपना कमाल दिखा चुके हैं। नितीश कोलकाता नाइट राइडर्स, चाहर मुंबई इंडियंस, गौतम किंग्स इलेवन पंजाब और चेतन व सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य हैं।

दिसंबर 1980 में गावसकर थे कप्तान और...

चाहर और सैमसन भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं लेकिन उन्हें वनडे कैप आज मिली। बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज विकेटकीपर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने सीरीज के पहले मैच से वनडे डेब्यू किया था। इससे पहले भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह कारनामा 41 साल पहले हुआ था जब वनडे में एक साथ पांच खिलाड़ियों ने टीम के लिए डेब्यू किया। भारत ने पहली बार वनडे में पांच खिलाड़ियों को एकसाथ पदार्पण का मौका दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न क्रिकेट मैदान में दिया था। जब सुनील गावसकर की कप्तानी में स्पिनर दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल और तिरूमलई श्रीनिवासन ने अपना पहला वनडे खेला था।

धवन ने कबड्डी स्टाइल में मनाया जश्न, वीडियो वायरल

मौजूदा वनडे सीरीज के पिछले दोनों मैच में भारत के कप्तान शिखर धवन टॉस हारे थे। ऐसे में जब बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने तीसरे वनडे में टॉस जीता तो अपने ही अंदाज में इसका जश्न मनाया। धवन के अंदाज को देखकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल कैच लेने के बाद धवन 'कबड्डी स्टाइल' में ही जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे मे जब उन्होंने टॉस जीता तो उसी अंदाज में इसका जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर धवन के स्टाइल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। भारत ने इस मैच में ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को आराम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत