न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में 73 साल की महिला मिली जीका वायरस से संक्रमित, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 19

कोरोना संकट के बीच केरल में अब जीका वायरस का खतरा (zika virus in kerala) बढ़ता दिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 11:14:01

केरल में 73 साल की महिला मिली जीका वायरस से संक्रमित, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 19

कोरोना संकट के बीच केरल में अब जीका वायरस का खतरा (zika virus in kerala) बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को केरल में 73 साल की एक महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19 हो गए। इससे पहले रविवार को जीका वायरस के तीन मामले आए थे। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस का पता चला। जॉर्ज ने एक रिलीज में बताया कि इसी समय अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई में पांच नमूने भेजे गए थे जिनमें जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई। जिला चिकित्सा अधिकारी केएस शिनू ने कहा कि केरल में जीका एक नई बीमारी है और हमें इससे निपटने का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति से निपटने के लिए त्रिवेंद्रम में एक 7 विशेषज्ञों की एक टीम पहुंची है।

रविवार को 22 महीने का एक बच्चा जीका वायरस से संक्रमित (zika virus in kerala) मिला है। इसके अलावा जिन दो लोगों में जीका की पुष्टि हुई है उसमें 29 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी और एक 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

क्या है जीका वायरस

दरअसल जीका वायरस मच्‍छर के काटने से फैलता है। भारत में पहली बार इसका मामला साल 2016-17 में आया था, जब गुजरात में इसके मामले मिले थे। जीका वायरस साल 1947 में यूगांडा के जीका जंगल में रहने वाले बंदरों में सबसे पहले ये वायरस पाया गया था। मगर सन् 1952 में इसे औपचारिक रूप से एक खास वायरस माना गया। ये वायरस मुख्‍यत: इनफेक्‍टेड एडीज मच्छर के काटने से मनुष्यों में फैलता है।

एडीज मच्छर से ही डेंगू, चिकनगुनिया और येलो फीवर भी फैलता है। जीका वायरस गर्भवती महिला से उसके बच्‍चे में गर्भवास्था के दौरान फैल सकता है और इसके कारण बच्चा अविकसित दिमाग के साथ पैदा हो सकता है। ब्राजील में करीब 1600 बच्‍चे साल 2015 में कई विकारों के साथ पैदा हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत