न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी ने केदारनाथ में किए भगवान शिव के दर्शन, शनिवार को की थी बद्रीनाथ की पूजा

उत्तराखंड के दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ के दर्शन किए। योगी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 7:01:09

CM योगी ने केदारनाथ में किए भगवान शिव के दर्शन, शनिवार को की थी बद्रीनाथ की पूजा

उत्तराखंड के दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ के दर्शन किए। योगी ने केदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इससे पहले, केदारनाथ हैलीपैड पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉ.सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ.विशाखा अशोक भदाणे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर योगी का स्वागत किया। तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कल बैठक के बाद भी आये थे सीएम योगी

सीएम योगी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुंचे। ऋषिकेश के पास नरेंद्रनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद योगी को शनिवार को ही केदारनाथ पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हैलीकॉप्टर उतर नहीं पाया और इस कारण वह सीधे बदरीनाथ चले गए थे। बदरीनाथ मंदिर में उनका तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया, जिसके बाद वह भगवान बदरी विशाल की शयन आरती में शामिल हुए और भगवान के दर्शन एवं विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्वालुओं और स्थानीय जनता का अभिवादन भी किया। योगी ने सरस्वती नदी के दर्शन और जलग्रहण किया। बाद में वह भारत-चीन सीमा पर घस्तोली में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवानों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया।

कल ITBP के जवानों से की थी मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित जवानों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। भ्रमण के दौरान योगी ने कहा, ''उत्तराखंड मेरे लिए नया नहीं है। यह मेरी जन्मभूमि है। मैंने अपना बचपन उत्तराखंड में ही बिताया है और जब भी मुझे उत्तराखंड आने का अवसर मिलता है, तो मुझे अंतःकरण से आनंद की अनुभूति होती है।'' उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस पवित्र स्थान को अनेक संतों एवं योगियों ने अपनी साधना और तप से पवित्र किया है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ विकास और पर्यटन की सभी संभावनाओं पर मिलकर कार्य करेगी। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। योगी ने कहा कि आवास गृह के शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि बदरीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जल्द इसका लाभ मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत