न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी सरकार का बड़ा कदम, बढ़ा दी यूपी के सफाई कर्मचारियों की सैलरी, 10,000 रुपये अतिरिक्त बोनस का भी ऐलान

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मियों के लिए योगी सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने सफाई कर्मियों की सैलरी को बढ़ाकर 16,000 रुपये महीना कर दिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 6:01:46

योगी सरकार का बड़ा कदम, बढ़ा दी यूपी के सफाई कर्मचारियों की सैलरी, 10,000 रुपये अतिरिक्त बोनस का भी ऐलान

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मियों के लिए योगी सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने सफाई कर्मियों की सैलरी को बढ़ाकर 16,000 रुपये महीना कर दिया है। पहले इन कर्मियों को 14,000 रुपये महीने मिलते थे, अब यह राशि बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दी गई है। इस निर्णय से सफाई कर्मियों में खुशी की लहर है और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कर रहे हैं। इसके अलावा, योगी सरकार ने महाकुंभ में स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को 10,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस देने का भी ऐलान किया है।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को अमृत स्नान के बाद महाकुंभ 2025 का समापन हुआ। आज यानी 27 फरवरी को यूपी सरकार के अधिकारियों और संविदा कर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया। साथ ही, महाकुंभ के दौरान स्वच्छता में अतुलनीय योगदान देने के लिए सफाई कर्मियों को 10,000 रुपये का बोनस देने का ऐलान किया। इसके साथ ही, अप्रैल से सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन के रूप में 16,000 रुपये देने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छताकर्मियों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे सफाई कर्मियों की भावनाओं का सम्मान हुआ। सफाई कर्मियों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, साथ ही यह भी कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है।

यह बढ़ी हुई सैलरी एक अप्रैल से लागू होगी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के लिए 500,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया है। यह कदम सफाई कर्मचारियों के प्रति सरकार की ओर से एक सराहनीय पहल है।

महाकुंभ के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही। स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने मुख्यमंत्री के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें जो सम्मान और लाभ मिला है, वह हमारे कठिन परिश्रम का फल है। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ में उन्होंने पूरी मेहनत से काम किया और उसी का परिणाम उन्हें अब मिल रहा है।

नैनी तहसील से आए एक अन्य स्वच्छताकर्मी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान सफाई कार्य के लिए उन्हें ₹10,000 का बोनस और 16,000 रुपये की सैलरी तय करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

स्वच्छता कर्मी अमन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेले में किए गए सफाई कार्य की सराहना की और सफाई कर्मचारियों को ₹10,000 का बोनस देने की घोषणा की। इस पहल से उनका मनोबल बढ़ा है और वे प्रदेश को स्वच्छ बनाने की दिशा में और भी मेहनत करेंगे।

एक अन्य स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने कहा कि महाकुंभ समापन के बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बीच आए, तो यह उनके लिए गर्व की बात थी। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनकी मेहनत की सराहना हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल