न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलोपैथी के इलाज पर सवाल उठाने वाले बाबा रामदेव भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, डॉक्टरों को बताया भगवान के भेजे गए देवदूत

एलोपैथी के इलाज पर सवाल उठाने के बाद विवादों में घिरे योगगुरू बाबा रामदेव भी अब कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 9:49:54

एलोपैथी  के इलाज पर सवाल उठाने वाले बाबा रामदेव भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन,  डॉक्टरों को बताया भगवान के भेजे गए देवदूत

एलोपैथी के इलाज पर सवाल उठाने के बाद विवादों में घिरे योगगुरू बाबा रामदेव भी अब कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गए है। रामदेव ने कहा कि मैं भी जल्द ही वैक्सीन लगवाउंगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील भी की। बाबा रामदेव ने लोगों से कहा कि वह योग और आयुर्वेद का अभ्यास करें। योग बीमारियों के खिलाफ एक ढाल के रूप में काम करता है और कोरोना से होने वाली जटिलताओं से बचाता है। बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराने का एलान किया।

डॉक्टर धरती पर भगवान द्वारा भेजे गए दूत: रामदेव

ड्रग माफियाओं पर टिप्पणी करते हुए रामदेव ने कहा, 'हमारी किसी संगठन के साथ दुश्मनी नहीं है और सभी अच्छे डॉक्टर इस धरती पर भगवान द्वारा भेजे गए दूत हैं। वह इस ग्रह के लिए एक उपहार हैं। हमारी लड़ाई देश के डॉक्टरों से नहीं है, जो डॉक्टर हमारा विरोध कर रहे हैं, वह किसी संस्था के जरिए नहीं कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि दवाओं के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए और लोगों को अनावश्यक दवाओं से बचना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलोपैथी आपातकालीन मामलों और सर्जरी के लिए बेहतर है।'

उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर खोलना पड़ा, क्योंकि ड्रग माफियाओं ने फैंसी दुकानें खोली हैं, जहां वे बुनियादी और आवश्यक के बजाय बहुत ज्यादा कीमतों पर अनावश्यक दवाएं बेच रहे हैं।'

एलोपैथी के इलाज पर बाबा ने कही थी ये बात

बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस से हो रही मौतों को ऐलोपैथी से जोड़कर टिप्पणी की थी। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल कुछ दवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'कोविड-19 के इलाज में एलोपैथिक दवाएं लेने की वजह से लाखों लोग मर गए।'

बाबा रामदेव के इस टिप्पणी के बाद डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन आईएमए ने योग गुरू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आईएमए उत्तराखंड ने बाबा को नोटिस भेजकर मानहानि का केस भी किया था और उनसे 15 दिन के अंदर माफी मांगने के लिए भी कहा था।

आईएमए उत्तराखंड और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के साथ बाबा रामदेव के विवाद को बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने योग गुरू को एक चिट्ठी भी लिखी थी। इस पत्र के बाद बाबा रामदेव ने अपने बयानों को वापस लेते हुए खेद जताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर