न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेत माफिया पर शिकंजा कसने वाली महिला अधिकारी की गला रेत कर हत्या, फ्लैट में मिली लाश

कर्नाटक के बेंगलुरु में माइंस ऐंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट की वरिष्ठ महिला भूविज्ञानी के. एस. प्रतिमा की उनके आवास पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय प्रतिमा की मौत गला घोंटने और गला रेतने से हुई है। प्रतिमा ने हाल ही में अवैध खनन और रेत माफिया पर नकेल कसा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 1:38:27

रेत माफिया पर शिकंजा कसने वाली महिला अधिकारी की गला रेत कर हत्या, फ्लैट में मिली लाश

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में माइंस ऐंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट की वरिष्ठ महिला भूविज्ञानी के. एस. प्रतिमा की उनके आवास पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय प्रतिमा की मौत गला घोंटने और गला रेतने से हुई है। प्रतिमा ने हाल ही में अवैध खनन और रेत माफिया पर नकेल कसा था। उनकी दक्षिण बेंगलुरु में उनके आवास पर हत्या की खबर के बाद सनसनी मच गई। मामला तूल पकड़े, इससे पहले मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों ने विधान सौध के पास डोड्डाकल्लासांद्रा के गोकुल नगर में वी. वी. टावर्स में प्रतिमा के. एस. के 13वीं मंजिल के फ्लैट में उनकी गला घोंटकर हत्या की है। इस हत्या के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि हत्यारों ने सर्फ प्रतिमा की हत्या की और चले गए, उन्होंने घर में किसी भी और चीज को हाथ नहीं लगाया है।

हत्या का पता तब चला जब प्रतिमा का बड़े भाई प्रतिश ने उन्हें कई बार फोन किया। सिविल ठेकेदार प्रतिश ने बताया कि कई बार कोशिश के बाद भी जब उनका अपनी बहन से संपर्क नहीं हो पाया तो वह सुबह ही उनके घर पहुंच गए। बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसी ने कही ये बात

मृतिका प्रतिमा के एक पड़ोसी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि फ्लैट में वह अपने आठ साल के बेटे के साथ अकेल रहती थीं। यह एक किराए का मकान है। उनका व्यवहार सभी के साथ अच्छा था, किसी को उनसे कभी कोई समस्या नहीं हुई।

चोरी या लूटपाट नहीं

पुलिस ने बताया कि यह बात तय है कि प्रतिमा की हत्या लूटपाट या घर में चोरी से संबंधित नहीं है। घर का कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है। अलमारी में रखे जेवर और कैश भी वैसे ही रखे मिले हैं।

खनन माफिया पर कार्रवाई के बाद हुई मौत

दरअसल, 43 सीनियर भूविज्ञानी प्रतिमा ने कुछ दिन पहले अवैध अनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी, जिसके कुछ दिन बाद शनिवार की रात या रविवार तड़के उनके फ्लैट पर उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका बेंगलुरु के डोड्डाकलासंद्रा का कुवेम्पु नगर में एक किराए के फ्लैट में अपने बेटे के साथ रहती थीं।

हर ऐंगल से पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने कहा कि प्रतिमा अवैध खनन के खिलाफ उनकी कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रही थीं। इसके अलावा प्रतिमा का एक संदिग्ध पारिवारिक विवाद है। पुलिस दोनों ही ऐंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि यह तो तय है कि प्रतिमा की हत्या में कोई करीबी ही शामिल है। क्योंकि घर में फोर्सफुली घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि फ्लैट में जबरन प्रवेश करने के कोई संकेत नहीं थे। फ्लैट का दरवाजा बकायदा बंद था। अंदर कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं था। प्रतिमा बेंगलुरु में रहती थीं, जबकि उनके पति शिवमोग्गा में रहते हैं। प्रतिमा का बेटा 10वीं का छात्र है।

रात को हुई हत्या

हत्या शनिवार रात 8 बजे से 8.30 बजे के बीच होने का संदेह है, जब प्रतिमा को उसके विभाग के ड्राइवर के साथ घर पहुंची थी। ड्राइवर ने सरकारी वाहन प्रतिमा के घर पर छोड़ दिया और अपनी बाइक से घर चला गया। डीसीपी (दक्षिण) राहुल कुमार शाहपुरवाड़ ने कहा कि हमें यकीन नहीं है कि हत्यारा एक व्यक्ति है या अधिक।

शिवमोगा में रहते हैं पति

प्रतिमा के पति एक स्कूल शिक्षक हैं जो अब खेती करते हैं और बेंगलुरु से लगभग 300 किलोमीटर दूर शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में रहते हैं। उनका बेटा दक्षिण कन्नड़ जिले के एक आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। अधिकारी की सास ने उनकी 16 साल की शादी में किसी भी तरह की दरार से इनकार किया है।

CM ने जांच का दिया भरोसा

बता दें कि हत्या की खबर फैलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले की गहनता से जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, हम अभी-अभी खबर इसके बारे में खबर मिली। हम इसकी जांच करेंगे। ऐसा लगता है वह अपने घर में अकेले रहती थीं, जबकि उनके पति अपने गांव में थे। अभी हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। हम मामले की जांच कराएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती