Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घटते संक्रमण के साथ अब इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने और लागू प्रतिबंधों में छूट के बाद अब कई राज्य स्कूल-कॉलेज खोलने का भी फैसला ले रहे है। अगले हफ्ते से कई राज्यों में स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 9:23:55

घटते संक्रमण के साथ अब इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने और लागू प्रतिबंधों में छूट के बाद अब कई राज्य स्कूल-कॉलेज खोलने का भी फैसला ले रहे है। अगले हफ्ते से कई राज्यों में स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे।

हरियाणा में 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोले जा रहे है। शुक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने स्कूल खोले जाने का एलान किया उन्होंने कहा है कि पहले कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जाएंगे। स्थिति सामान्य रही तो अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल खुलेंगे।

शुक्रवार को मिले 57 मरीज

हरियाणा में शुक्रवार को 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 89 लोग ठीक भी हुए और 9 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 7.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,534 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 993 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
गुजरात सरकार ने 15 जुलाई से स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा, 'छात्र स्वैच्छिक आधार पर स्कूल आकर कक्षाओं में भाग ले सकते हैं। छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।'

गुजरात में मिले 56 मरीज

गुजरात में शुक्रवार को 56 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 196 लोग ठीक भी हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,497 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 50% स्टूडेंट्स की उपस्थिति होगी

बिहार में 10वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल/कॉलेज सोमवार से खुल जाएंगे। अभी 50% स्टूडेंट्स की उपस्थिति होगी। पीटीएम मीटिंग भी ऑनलाइन की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा, 'कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। टीका प्राप्त आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे।'

उन्होंने आगे लिखा कि विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के विद्यालय 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी।

बिहार में शुक्रवार को 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 217 लोग ठीक भी हुए और किसी की भी संक्रमण से मौत नहीं हुई है। यहां अब तक करीब 7.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,614 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,018 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका