न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति की हत्या कर ड्रम में डाली लाश और भर दिया सीमेंट का घोल....,पत्नी ने दी दर्दनाक मौत

मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या उनकी पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड ने की। शव के टुकड़े कर प्लास्टिक ड्रम में सीमेंट से भर दिया गया। पुलिस जांच में मामला खुला।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 9:13:36

पति की हत्या कर ड्रम में डाली  लाश और भर दिया सीमेंट का घोल....,पत्नी ने दी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शव सीमेंट से भरे प्लास्टिक ड्रम में मिला, जिसे खोलने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

ड्रम में डाले लाश के टुकड़े और सीमेंट घोलकर भर दिया अंदर

आजतक की खबर के अनुसार सौरभ की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें एक प्लास्टिक के ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया, ताकि अपराध को छिपाया जा सके। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो यह सनसनीखेज साजिश सामने आई।

शव बरामद करने के दौरान पुलिस को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन ड्रम नहीं खुल पाया। आखिरकार, पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जहां उसे काटकर शव को बाहर निकाला गया। सीमेंट ठोस हो जाने के कारण शव पूरी तरह जमी हुई अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही मृतक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

परिवार छोड़कर की थी लव मैरिज, 5 साल की बेटी है

सौरभ राजपूत, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे, मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 5 साल की बेटी के साथ रहते थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग लंदन में थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही वह मेरठ लौटे थे। बताया जाता है कि 2016 में सौरभ ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मुस्कान से लव मैरिज की थी, जिसके चलते उनके परिजनों से संबंध तनावपूर्ण हो गए। तीन साल पहले उन्होंने मुस्कान के साथ इंदिरानगर में किराए का मकान लिया और वहीं रहने लगे। उनकी 5 साल की बेटी, जो सेकंड क्लास की छात्रा है, इस दुखद घटना के बाद अनिश्चित भविष्य की ओर देख रही है।

मोहल्ले वालों को 10 दिन तक दिया धोखा

सौरभ 4 मार्च को मेरठ लौटे थे। इसके कुछ दिनों बाद, मुस्कान ने पड़ोसियों को बताया कि वह अपने पति के साथ हिमाचल घूमने जा रही है। इसके बाद उसने घर के गेट पर ताला लगा दिया, जिससे किसी को शक न हो। मोहल्ले वालों को लगा कि वे सफर पर हैं, लेकिन हकीकत कुछ और थी।

इसी दौरान, मुस्कान ने अपनी मां को पूरी सच्चाई बता दी—कैसे उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी। यह सुनकर उसकी मां सीधे थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

जांच के दौरान, पुलिस ने मुस्कान को हिरासत में लिया और पूछताछ की, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की, शव के टुकड़े किए और एक प्लास्टिक के ड्रम में भरकर उस पर सीमेंट का घोल डाल दिया, ताकि लाश ठोस हो जाए और किसी को संदेह न हो। फिर उसे मकान के अंदर ही छिपा दिया गया, लेकिन आखिरकार उनका राज ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं रह सका।

2 घंटे की मशक्कत के बाद काटना पड़ा ड्रम

पुलिस ने मुस्कान के प्रेमी साहिल को भी हिरासत में लिया और दोनों को घटनास्थल पर लेकर गई। करीब 30 मिनट तक पुलिस घर के अंदर जांच-पड़ताल करती रही, फिर मुस्कान और साहिल को थाने ले जाया गया।

शव को बाहर निकालने की कोशिश दो घंटे तक जारी रही, लेकिन सीमेंट ठोस हो जाने के कारण ड्रम नहीं खुल सका। आखिरकार, पुलिस ने ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद उसे काटकर शव को बाहर निकाला गया। इस भयावह घटना की खबर जिसने भी सुनी, वह सन्न रह गया।

मेरठ के एसपी सिटी, आयुष विक्रम ने बताया कि देर शाम ब्रह्मपुरी पुलिस को इंदिरानगर में एक हत्या की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे और 4 मार्च को अपने घर आए थे। तभी से वह लापता थे, और आगे की जांच में उनके साथ हुए अपराध का खुलासा हुआ।

चाकू से वार कर की हत्या

पुलिस ने संदेह के आधार पर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को साहिल ने मुस्कान के साथ मिलकर सौरभ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डाला गया और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया, ताकि कोई सुबूत न बचे। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

इस जघन्य अपराध में शामिल मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप के '20% शुल्क' वाले बयान पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- 'यह दर तो जरूरत से कहीं ज्यादा'
ट्रंप के '20% शुल्क' वाले बयान पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- 'यह दर तो जरूरत से कहीं ज्यादा'
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 लोग घायल
ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 लोग घायल
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'