न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : पत्नी के गहने बाजार में बेचकर रची 80 लाख के जेवरात चोरी होने की झूठी कहानी, CCTV से हुआ खुलासा

शख्स ने पत्नी के 80 लाख के जेवरात बेच डाले और फिर जेवरात चोरी होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई। इतनी बड़ी चोरी होने के बाद तीन थानों की पुलिस और एएसपी तक मामले की जांच में जुट गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 1:00:26

बीकानेर : पत्नी के गहने बाजार में बेचकर रची 80 लाख के जेवरात चोरी होने की झूठी कहानी, CCTV से हुआ खुलासा

शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसने पुलिस की नींद तक उड़ा दी। यहां एक शख्स ने पत्नी के 80 लाख के जेवरात बेच डाले और फिर जेवरात चोरी होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई। इतनी बड़ी चोरी होने के बाद तीन थानों की पुलिस और एएसपी तक मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस ने स्वर्णकार भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि बीती रात कोई हेमंत के घर में किसी का आना-जाना नहीं हुआ। दिनभर पुलिस जांच करती रही। हेमंत ने मुकदमा दर्ज करवाने में भी रात की 10 बजा दी। वहीं FSL जांच में भी कुछ नहीं मिला। संदेह होने पर युवक से पूछताछ की तो पता चला वह झूठ बोल रहा है और उसी ने पत्नी के गहने बाजार में बेच दिए। पिता के डर से उसने झूठी कहानी बनाई। अब पुलिस उसी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

मामला कोतवाली थाने का है, जहां रहने वाले हेमन्त सोनी ने अस्सी लाख रुपए के आभूषण चोरी होने की झूठी सूचना देकर पुलिस की दिनभर परेड करवा दी। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि हेमंत सोनी कोरोना की वजह से आर्थिक तंगी का शिकार हो गया। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी के गहने बेच दिए थे। पिता को गहने बेचने की बात पता नहीं चल जाए इसी डर से उसने नकबजनी की मनगढ़ंत कहानी रची। पिता बाईपास सर्जरी के लिए जयपुर हैं। 27 जुलाई की रात उसका भाई भी जयपुर चला गया। इसी का फायदा उठाकर उसने झूठी कहानी रच डाली। 28 जुलाई की सुबह कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर एएसआई भानीराम मय पुलिस टीम पहुंची। हेमंत ने मामला बड़ा बताया तो थानाधिकारी नवनीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व एमओबी टीम बुलाई गई। कहीं कुछ हाथ नहीं लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राहुल गांधी ने UPI पर MDR के फैसले का किया विरोध, PM मोदी से बोले- अमेरिका के आगे न झुकें

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत