न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर कौन हैं नोएल टाटा?, रतन टाटा के निधन के बाद हो रही सबसे ज्यादा चर्चा

नोएल टाटा को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। अगर टाटा परिवार की बात करें तो रतन टाटा के बाद नोएल टाटा ही चर्चा में रहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 9:35:17

आखिर कौन हैं नोएल टाटा?, रतन टाटा के निधन के बाद हो रही सबसे ज्यादा चर्चा

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों होने के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रतन टाटा ने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान अपने हाथ में ली थी और साल 2012 तक कंपनी ने चेयरमैन बने रहे। रतन टाटा के निधन के बाद देश-विदेश की बड़ी हस्तियों समेत उनके चाहने वाले उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सौम्यता और दयालु स्वभाव की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, रतन टाटा अपनी दरियादली के लिए जाने जाते थे और देश के टॉप दानवीरों में शुमार थे, जो अपनी आमदनी का बड़ा हिस्सा Tata Trust दान कर दिया करते थे। ये दान टाटा ट्रस्ट होल्डिंग कंपनी के तहत फर्मों द्वारा की गई कुल कमाई का 66% योगदान देता है। इसी बीच टाटा परिवार के एक सदस्य की भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और वो हैं नोएल टाटा। नोएल टाटा को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। अगर टाटा परिवार की बात करें तो रतन टाटा के बाद नोएल टाटा ही चर्चा में रहते हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर नोएल टाटा कौन हैं और परिवार में रतन टाटा के साथ उनका क्या रिश्ता है?

टाटा परिवार में नोएल टाटा, रतन टाटा के भाई (सौतेले भाई) हैं। बता दें कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से की थी, जिनके दो बच्चे थे जिनका नाम है रतन टाटा और जिमी टाटा। रतन टाटा और जिमी टाटा ने शादी नहीं की। नवल टाटा और उनकी पहली पत्नी अलग हो गए और नवल टाटा ने फिर स्विट्जलैंड की एक बिजनेसमैन सिमोन से साल 1955 में शादी की। नवल टाटा और सिमोन के बेटे हैं नोएल टाटा।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नोएल नवल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी भी हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वर्तमान अध्यक्ष और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले उन्होंने 11 साल तक ट्रेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके बाद, साल 2012 में उन्हें ट्रेंट के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में 2014 में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। नोएल टाटा ने ट्रेंट को एक स्टोर से 330 स्टोर तक पहुंचाया है। वे कंसाई नेरोलैक पेंट्स और स्मिथ्स के बोर्ड में भी हैं। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, नोएल टाटा ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम भी किया है।

who is noel tata,noel tata biography,noel tata family background,noel tata net worth,noel tata career,noel tata relationship with ratan tata,noel tata tata group,noel tata business ventures,noel tata education,noel tata role in tata group,noel tata age,noel tata profile,noel tata leadership style,noel tata achievements,noel tata siblings

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दे, रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रखा जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके साथ ही रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया जाएगा। आज होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया या है। इसके साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्म विभूषण रतन टाटा जी के देहावसान पर एकदिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?