Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : फाइनेंस कंपनी के बाउंसर दे रहे थे जान से मारने की धमकी तो जहर खाकर खुद ही कर ली आत्महत्या

फाइनेंस कंपनी वालों ने उसे इतना डरा दिया कि 15 जून को सुबह 6 बजे उसने सल्फॉस खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 11:20:51

भरतपुर : फाइनेंस कंपनी के बाउंसर दे रहे थे जान से मारने की धमकी तो जहर खाकर खुद ही कर ली आत्महत्या

शहर के नदिया मोहल्ला में पिछले सप्ताह 15 जून को 34 वर्षीय युवक सुनील गोयल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी जिसमें उसे फाइनेंस कंपनी के बाउंसर द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया था। फाइनेंस कंपनी वालों ने उसे इतना डरा दिया कि 15 जून को सुबह 6 बजे उसने सल्फॉस खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद जब सुनील के कमरे की तलाशी तो एक सुसाइड नोट मिला। इस संबंध में मृत युवक के बड़े भाई ठंडी सड़क निवासी अनूप गोयल की ओर से कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि लॉकडाउन में बाजार बंद होने और मंदी की वजह से वह कर्ज की किस्त समय पर नहीं दे पाया था। लेकिन, फाइनेंस कंपनी की ओर से फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थीं।
जानकारी के अनुसार सुनील गोयल गंगा मंदिर पर मुस्कान मोबाइल के नाम से दुकान करता था। इसलिए उसने किसी प्राइवेट कंपनी से कुछ लोन ले रखा था। लेकिन, लॉकडाउन में दुकानें बंद रहने के कारण कारोबार ज्यादा नहीं चला। इस वजह से वह लोन की 2 किस्तें समय पर नहीं दे पाया था। पिछले कुछ दिन से उसके मोबाइल पर फाइनेंस और अन्य कंपनियों के धमकी भरे कॉल आने लगे थे। सुनील की दुकान पर काम करने वाले नौकर महेश ने भी फाइनेंस कंपनी के फोन और धमकियों के बारे में जानकारी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!

सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस

गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका