न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दो दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 20 और 21 जनवरी को राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 12:23:04

राजस्थान में दो दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी बारिश

जयपुर। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 20 और 21 जनवरी को राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच प्रदेश में हवाओं के करवट बदलने की वजह से सर्दी से थोड़ी राहत का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सर्दी से राहत का दौर जारी रहेगा और तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी के अलावा कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। सोमवार को राजधानी जयपुर समेत आसपास के जिलों में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। खास तौर पर खेती-बाड़ी वाले इलाके में फसलों के ऊपर धुंध की हल्की परत जमी रही और रात भर जमकर और ओस की बूंदे गिरी।

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस कारण से मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा । 21 और 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। IMD ने इस दौरान राजस्थान की कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है ।मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में नया तंत्र सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश में भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार रात से प्रदेश में फिर से बारिश की संभावना शुरू होगी। बुधवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर संभाग में तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी बुधवार को भरतपुर संभाग मुख्यालय के अलावा करौली और धौलपुर , जयपुर संभाग मुख्यालय के साथ ही अलवर , दौसा, झुंझुनूं और सीकर के अलावा बीकानेर संभाग के चूरू और हनुमानगढ़ जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट