न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बदला मौसम, तापमान गिरने के आसार; इन 7 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 10:46:40

बदला मौसम, तापमान गिरने के आसार; इन 7 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, शनिवार को मार्च का चौथा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके चलते 14-15 मार्च तक हिमालय से लगे पहाड़ी राज्यों कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के मौसम विभाग ने शनिवार के लिए उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, शनिवार को मार्च का चौथा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके चलते 14-15 मार्च तक हिमालय से लगे पहाड़ी राज्यों कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि उत्तर के मैदानी इलाकों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 15 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है। आमतौर पर साल में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ जनवरी-फरवरी में आते हैं, जो इस बार कम और कमजोर आए। इसके चलते सर्दी अचानक खत्म हो गई। हालांकि मार्च में तीन पश्चिमी विक्षोभ आए हैं और चौथा शनिवार को आने वाला है। इस महीने 9, 11 और 13 मार्च को आए पश्चिमी विक्षोभों के बीच तो महज पांच दिन का ही अंतर रहा।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई हल्दी बारिश

दिल्ली में शुक्रवार तड़के से मौसम का मिजाज बदल गया। मध्यम ठंडी हवाएं बहने के साथ आसमान में अंधेरा छा गया और कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बादल ने आकाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में दिल्ली में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आने की भी संभावना है। आसार हैं। जबकि उत्तर के मैदानी इलाकों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 15 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है। आमतौर पर साल में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ जनवरी-फरवरी में आते हैं, जो इस बार कम और कमजोर आए। इसके चलते सर्दी अचानक खत्म हो गई। हालांकि मार्च में तीन पश्चिमी विक्षोभ आए हैं और चौथा शनिवार को आने वाला है। इस महीने 9, 11 और 13 मार्च को आए पश्चिमी विक्षोभों के बीच तो महज पांच दिन का ही अंतर रहा।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई हल्दी बारिश

दिल्ली में शुक्रवार तड़के से मौसम का मिजाज बदल गया। मध्यम ठंडी हवाएं बहने के साथ आसमान में अंधेरा छा गया और कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बादल ने आकाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में दिल्ली में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार ही बारिश और बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कई इलाकों में आंधी भी चली है। कांगड़ा घाटी में भी मौसम ने करवट ली है और यहां धर्मशाला में बादल छाए हैं। उधर, धौलाधार की पहाड़ियों में ताज़ा हिमपात हुआ है। मैदानी इलाकों में तेज़ आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए हैं। इस बीच हिमाचल में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार और शुक्रवार को सूबे में मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे। अगले एक हफ्ते में उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और उससे लगे पूर्वी भारत में मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहेगा। जबकि देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा।

झारखंड के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम काे अचानक हुई तेज बारिश से माैसम सुहाना हाे गया। पिछले कुछ दिनाें में तापमान में हुई बढ़ाेतरी के बाद लाेगाें ने माैसम के बदले मिजाज के बाद थाेड़ी राहत की सांस ली। गुरुवार काे रांची में पूरे दिन धूप खिली रही और मैक्सिमम टेम्परेचर 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाम के वक्त बारिश के साथ कुछ जगहाें पर ओले भी गिरे, जिसके बाद माैसम खुशनुमा हाे गया। माैसम केंद्र रांची के मुताबिक शुक्रवार काे उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण पश्चिमी और मध्य भागाें में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में आज भी बारिश की संभावना

राजस्थान के कोटा में पश्चिमी विक्षाेभ के असर से गुरुवार काे माैसम तीन बार बदला। दोपहर तक तेज धूप रही तो दाेपहर बाद बादल छाए और शाम काे कई इलाकाें में बारिश हुई। तेज हवा से शाम को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ का असर हाड़ाैती में शुक्रवार काे भी देखा जाएगा। ऐसे में हाड़ाैती के कई इलाकों में बारिश की आशंका है। कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार काे माैसम साफ हाे जाएगा।

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षाेभ के चलते शुक्रवार काे माैसम में बदलाव हाेने की संभावना है। शुक्रवार काे तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। पूर्वी हवाओं के चलने की वजह से हरियाणा में पिछले 4 दिनाें से दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है।

जालंधर में 17 मार्च तक बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के आसार

प्रदेश के कई शहरों में 17 मार्च तक सुबह और शाम को बादल छाए रहने के आसार हैं। हिमाचल में चक्रवात का असर जारी है। इसलिए जालंधर में भी मौसम बदलता रहेगा। आज कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन में गर्मी के बीच सुबह और शाम को सुहाना मौसम रहेगा।

अटल टनल सैलानियों के लिए बंद

प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद ही रखा है। ऐसे में पर्यटक लगातार दूसरे दिन अटल टनल रोहतांग का दीदार नहीं कर सके। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, सोलन-सुंदरनगर 29.8, कांगड़ा 29.5, नाहन 28.8, चंबा 25.6, भुंतर 25.4, शिमला 20.8, धर्मशाला 20.6, कल्पा 15.3, डलहौजी 13.5 और केलांग में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4, कल्पा 0.3, मनाली 1.6, कुफरी 5.2, भुंतर 5.4, डलहौजी 7.3, चंबा 8.7, सुंदरनगर 8.8, सोलन 8.5, मंडी 9.0, शिमला 10.0, ऊना 10.4 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

कश्मीर में बर्फबारी जम्मू में बादल छाए

कश्मीर में गुरुवार को दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरने से ठंडक बढ़ी है। कई जिलों में दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तपिश भी बरकरार रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस दौरान भूस्खलन की आशंका जताई गई है, जिससे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म