न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुधवार को लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक 2024, चर्चा के लिए मिलेंगे 8 घंटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि विधेयक पर 8 घंटे चर्चा होगी, और विपक्षी दलों के रुख का भी खुलासा होगा। हालांकि, विपक्ष और मुस्लिम संगठनों ने इसे असंवैधानिक बताया है। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ प्रबंधन में सुधार, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण बढ़ाना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 4:51:03

बुधवार को लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक 2024, चर्चा के लिए मिलेंगे 8 घंटे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश करेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को बताया कि विधेयक को 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के बाद विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधेयक पर 8 घंटे चर्चा होगी, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

रिजिजू ने कहा कि अगर सदन को लगता है कि अगर ऐसा लगेगा कि चर्चा के लिए समय बढ़ाया जाना चाहिए, तो समय बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अगर विपक्षी दल कोई बहाना बनाकर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं, तो हम इसे रोक नहीं सकता। हम चर्चा चाहते हैं। हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है। देश जानना चाहता है कि संशोधन विधेयक पर किस राजनीतिक दल का क्या रुख है। ये बात हजारों साल तक दर्ज रहेगी, ये बात रिकॉर्ड में रहेगी कि किसने संशोधन विधेयक का विरोध किया और किसने समर्थन किया।

उन्होंने कहा, "2 अप्रैल को प्रश्न काल के तुरंत बाद मैं संशोधन विधेयक को विचार और पारित करने के लिए पेश करना चाहता हूं। हम 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमत हुए हैं।"

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रवक्ताओं को वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दी थी। बैठक के दौरान रिजिजू ने विधेयक का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें मुस्लिम समुदाय को इससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। रिजिजू ने कहा कि विधेयक धार्मिक संस्थानों की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं करता है और इसे उन लोगों को अधिकार देने के लिए बनाया गया है, जिनके पास पहले ये अधिकार नहीं थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य वक्फ प्रबंधन में सुधार, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण को बढ़ाना है।

हालांकि, विपक्ष समेत तमाम मुस्लिम संगठनों ने वक्फ संशोधन विधेयक की कड़ी आलोचना की है और इसे 'असंवैधानिक' बताया है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा मुसलमानों के अधिकारों को 'छीनने' का प्रयास कर रही है।

वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह विधेयक असंवैधानिक है और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का 'गंभीर उल्लंघन' है। ओवैसी ने कहा कि यह 'वक्फ बर्बाद विधेयक' है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी से वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन के पीछे के कारणों पर सवाल उठाया।

जेपीसी के संशोधन मंजूर

वक्फ संशोधन विधेयक पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया था। विपक्ष के विरोध के बाद इस विचार करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया था। जेपीसी ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेपीसी द्वारा किए गए सुझावों और संशोधनों को मंजूरी दे दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब