न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विंटेज और क्लासिक कारों ने मोहा जनता का दिल, 100 से ज्यादा कारों को देखकर रोमांचित हुआ मन

राजधानी में रविवार को विंटेज और क्लासिक कारों की भव्य रैली निकाली गई। देशभर से आई 100 से ज्यादा दुर्लभ और ऐतिहासिक कारों ने जयपुर की सड़कों पर लोगों का मन मोह लिया। गुलाबी नगर की सड़कों पर जब विरासत की प्रतीक इन क्लासिक कारों ने रफ्तार भरी तो लोग नजारा देखने के लिए उमड़ पड़े। रैली में अभिनेत्री निहारिका रायजादा भी शामिल हुईं और विंटेज कार चलाकर अपना अनुभव साझा किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 5:22:24

विंटेज और क्लासिक कारों ने मोहा जनता का दिल, 100 से ज्यादा कारों को देखकर रोमांचित हुआ मन

जयपुर। राजधानी में रविवार को विंटेज और क्लासिक कारों की भव्य रैली निकाली गई। देशभर से आई 100 से ज्यादा दुर्लभ और ऐतिहासिक कारों ने जयपुर की सड़कों पर लोगों का मन मोह लिया। गुलाबी नगर की सड़कों पर जब विरासत की प्रतीक इन क्लासिक कारों ने रफ्तार भरी तो लोग नजारा देखने के लिए उमड़ पड़े। रैली में अभिनेत्री निहारिका रायजादा भी शामिल हुईं और विंटेज कार चलाकर अपना अनुभव साझा किया।

राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब के उपाध्यक्ष सुधीर कासलीवाल ने बताया कि ताज जय महल पैलेस से विंटेज और क्लासिक कार रैली को रवाना किया गया। रैली गवर्नमेंट हॉस्टल, एमआई रोड, पांच बत्ती, स्टैच्यू सर्कल, अंबेडकर सर्कल, जनपथ टर्न से चौमूं सर्कल होते हुए वापस ताज जय महल पैलेस पहुंचीं। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।

दुर्लभ और ऐतिहासिक कारें बनीं आकर्षण का केंद्र

रैली में 1913 मॉडल फोर्ड कार सबसे पुरानी कार रही, जिसे मुंबई से गौतम सिंघानिया ने भेजा था। यह बग्गीनुमा दिखने वाली कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। इसके अलावा 1919 मॉडल सिट्रोन रोडस्टर और 1933 मॉडल कार भी लोगों के लिए आकर्षण का विषय रहीं। विंटेज कारों में पूर्व राजमाता गायत्री देवी, बीकानेर के पूर्व महाराजा करणी सिंह और अयोध्या महाराजा की गाड़ियां भी शामिल थीं। अयोध्या महाराजा की 1939 मॉडल मर्सिडीज और दुनिया की पहली एयर कंडीशन कार धौलपुर से लाई गई थी।

रैली का उद्देश्य

सुधीर कासलीवाल ने बताया कि विंटेज और क्लासिक कार ड्राइव रैली का उद्देश्य पुरानी धरोहर को संरक्षित करना है। पुराने जमाने के राजा-महाराजाओं की गाड़ियां, जो कबाड़ में पड़ी थीं, उन्हें अब रिस्टोर किया गया है। इससे नई पीढ़ी को यह जानने का मौका मिलता है कि पुराने जमाने में किस तरह की गाड़ियां हुआ करती थीं। इसके साथ ही इन गाड़ियों की बहाली से पुराने मैकेनिकों को भी रोजगार मिला है, क्योंकि इन गाड़ियों की मरम्मत सिर्फ पारंपरिक मैकेनिक ही कर सकते हैं।

शानदार सफलता और बढ़ती लोकप्रियता

विंटेज और क्लासिक कारों की 26वीं रैली इस बार बहुत सफल रही। सुधीर कासलीवाल ने बताया कि इस बार जितनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई। जयपुर की विंटेज कार रैली अब काफी प्रसिद्ध हो गई है और लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह है।

विंटेज कार रैली में अभिनेत्री निहारिका रायजादा ने भी कार ड्राइव की और अपने अनुभव को यादगार बताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा। पहली बार विंटेज कार रैली में शामिल हुई हूं और रैली में 1933 मॉडल की कार चलाई है। मैं राजस्थान से हूं, इसलिए यहां आना हमेशा अच्छा लगता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी