Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान : विमान के पंख पर बैठी भीड़ और रनवे पर चलता दिख रहा प्लेन..., देखें एक और दिल दहला देने वाला वीडियो

इस वीडियो को उसी विमान के पंख पर लटके हुए एक शख्स ने शूट किया है। विमान के पंख पर बैठी इस भीड़ में से किसी के भी बचने की आशंका बहुत कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 11:51:15

अफगानिस्तान : विमान के पंख पर बैठी भीड़ और रनवे पर चलता दिख रहा प्लेन..., देखें एक और दिल दहला देने वाला वीडियो

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात खराब हैं। रविवार शाम को जैसे ही तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया और चुनी हुई सरकार गिर गई। महिलाएं, बच्चे और खासतौर पर वो लोग जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में पश्चिमी ताकतों की मदद की वे अफगानिस्तान को छोड़ने के लिए उतावले हो गए। उन्हें लगता है कि वे यहां रहे तो उनकी जान जोखिम में है। हालांकि इस बार एक नरम छवि के साथ तालिबान ने आम माफी की घोषणा की है, लेकिन बहुत से लोगों को तालिबान पर विश्वास नहीं है। इस बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विमान के पंख पर भीड़ बैठी है और प्लेन रनवे पर चलता दिख रहा है। इस वीडियो को उसी विमान के पंख पर लटके हुए एक शख्स ने शूट किया है। विमान के पंख पर बैठी इस भीड़ में से किसी के भी बचने की आशंका बहुत कम है।

बता दे, इससे पहले एक और दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में अमेरिकी विमान के टेक ऑफ करने के कुछ ही देर बाद पहियों पर बैठे लोग गिरते दिख रहे थे। विमान के पहिए पर लटकी भीड़ के इस नए वीडियो को उसी विमान के पंख पर लटके हुए एक शख्स ने शूट किया है। रनवे पर हजारों और लोगों को दिखाया गया है।

अमेरिकी सैन्य विमान के पहिये में मिले मानव अवशेष : US वायुसेना

अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) ने कहा है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) के काबुल (Kabul) से उड़ान भरने वाले C-17 ग्लोबमास्टर के पहियों पर मानव शरीर के अवशेष पाए गए हैं। अमेरिका की वायुसेना की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मानव अवशेष सी-17 ग्लोबमास्टर के व्हीलवेल पर पाए गए, जिसने मंगलवार को काबुल से उड़ान भरी थी और कतर के अल उदीद एयर बेस पर उतरा था।' अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि वह उन काबुल से उड़े सी-17 विमान के पहिये पर मिले मानव शरीर के अवशेष की जांच कर रही है। वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है, 'रविवार को अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर 3 विमान जरूरी उपकरण पहुंचाने के लिए काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। हालांकि, जरूरी उपकरणों को विमान से निकालने से पहले ही सैकड़ों अफगानी प्लेन में घुस गए। खराब होती स्थिति को देख क्रू ने जल्द-से-जल्द विमान को वापस ले जाने का फैसला किया।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका