न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : बैंक अधिकारी बन दिया साइबर ठगी को अंजाम, खाते से निकाले 13.65 लाख रूपये

बैंक अधिकारी बन साइबर ठगी को अंजाम दिया गया और खाते से 13.65 लाख रूपये निकाल लिए गए। यह ठगी शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 8 में रहने वाले एक ड्राई क्लीनर के साथ हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 May 2021 10:22:49

जोधपुर : बैंक अधिकारी बन दिया साइबर ठगी को अंजाम, खाते से निकाले 13.65 लाख रूपये

जिले में लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।अब इसका एक बड़ा मामला सामने आया हैं जहां बैंक अधिकारी बन साइबर ठगी को अंजाम दिया गया और खाते से 13.65 लाख रूपये निकाल लिए गए। यह ठगी शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 8 में रहने वाले एक ड्राई क्लीनर के साथ हुई। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि इतनी बड़ी रकम में दस लाख रुपए तो पीडि़त की कुछ पहले एफडी मैच्योर होने पर आए थे। यह रकम भी शातिर ने साफ कर डाली। बैंक अधिकारी बन एटीएम कार्ड बंद होने और रिन्यू करने के बाद परिलाभ की प्रलोभन दिया और खाते से 50 बार ट्रांजैक्शन कर 13.65 लाख रुपए उड़ा डाले। रुपए खाते से दो दिन यानी 22 व 23 मई को निकाले गए। किसी प्रकार का बैंकिंग मैसेज भी नहीं मिल पाया। आखिरकार पीड़ित सोमवार को देवनगर थाने पहुंचा और अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सीएचबी सेक्टर 8/ 25 में रहने वाले जगदीश पुत्र प्रभुलाल डागर ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 22 मई को दिन में उसके पास किसी शख्स का फोन आया और खुद को स्पेशल बैंक ब्रांच का अधिकारी होना बताया और उसके एटीएम कार्ड को बंद होने की जानकारी दी। बाद में उसने कहा कि यदि वह जल्द ही एटीएम कार्ड को चालू रखेंगे तो उसके रिन्यू होने पर परिलाभ दिया जाएगा। इस पर झांसे में जगदीश डागर ने एटीएम के साथ बैंक संबंधी जानकारी दे दी। शातिर को उन्होंने एटीएम कार्ड ओटीपी नंबर के साथ ही कोड नंबर भी बता दिए। फिर शातिर ने लगातार दो दिनों तक 50 बार ट्रांसजेक्शन कर 13 लाख 65 हजार रूपए उनके जीवन ज्योति स्थित एसबीआई एकाउंट से उड़ा डाले। इस घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात यह रही कि शातिर जो भी मैसेज डालता वह तो जगदीश डागर को मिलता रहा, मगर खाते से रुपए निकलते रहे वो मैसेज बैंक से नहीं मिल पाए। बाद उसे रकम साफ होने का पता लगा। फोन नंबर भी राजस्थान के बाहर के निकले है। जो कि पश्चिमी बंगाल से आना प्रतीत होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती