न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल का एलान, कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम उम्मीदवार

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 2:49:39

उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल का एलान, कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम उम्मीदवार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। देहरादून में आज प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि कर्नल अजय कोठियाल(सेवानिवृत्त ) सीएम पद का चेहरा होंगे। वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है। लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि इन पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता। हमें कर्नल अजय कोठियाल ही चाहिए। यह निर्णय आप पार्टी ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने लिया है।

उत्तराखंड के देहरादून में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अजय कोटियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है।'

उधर कर्नल कोठियाल ने कहा कि हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। कितने देवी देवताओं का वास है यहां। पूरी दुनिया से हिन्दू यहां श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं। कर्नल कोठियाल को केदारनाथ में काम की वजह से लोग भोले का फौजी भी कहते हैं। मेरे लिए गर्व और सम्मान का दिन है।

सीएम पद के चेहरे की घोषणा के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जी मुझे खुद जिम्मेदारी दे रहे हैं तो मेरे लिए यह काम आसान नहीं है। मैंने बहुत बड़े चैलेंज देखे हैं। फौज में फ्रंट लाइन में जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाए। यहां की फ्रंट लाइन है राजनीतिक फील्ड। मैं कोई नेता नहीं और न ही कोई ऐसी राजनीति जानता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोज़गार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।'

बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल जब देहरादून आए थे तो उन्होंने उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, इस बार भी इसी तरह की उम्मीद जताई जा रही थी कि वो कोई बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा