न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: कोरोना पर योगी की हाई लेवल मीटिंग, 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद, हर कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 9:58:09

UP News: कोरोना पर योगी की हाई लेवल मीटिंग, 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद, हर कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कई राज्यों में कोरोनों के बढ़ते केस को देखते हुए यूपी में भी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर शाम एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर लेनी होगी। इसके साथ ही कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रखा जाए। बाकी शिक्षण संस्थानों में जहां परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं वहां 25 से 31 मार्च तक छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए संक्रमण की स्थिति को रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

सरकार की जारी की ये गाइडलाइन

- मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व और त्योहारों पर कोई रोक नहीं है लेकिन कोविड संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई भी जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं।
- इन आयोजनों में हाई रिस्क कैटेगरी जैसे 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक के वृद्धजन और एक से अधिक गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों आदि को शामिल होने से रोका जाए। इन आयोजनों में सुनिश्चित किया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पूर्णतः पालन हो।
- जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए सम्पन्न कराया जाए।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को खराब होने से हर हाल में रोका जाए।
- जेलों में कोविड के दृष्टिगत पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध रहें। पेशी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का माध्यम अपनाया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भरपूर उपयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर और शहरों में वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनात होंगे।
- ये नोडल अधिकारी उनके क्षेत्र में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच होना सुनिश्चित करेंगे। संदिग्ध रोगी पाए जाने पर उन्हें क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था और RT-PCR जांच कराते हुए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाए।
- प्रत्येक जनपद में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। आवश्यक मानव संसाधन और उपकरणों की व्यवस्था भी की जाए।

राज्य में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 542 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3396 पहुंच गई है। संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 8760 लोगों की मौत हो चुकी है। ये जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। नए संक्रमित मिलने का ग्राफ रोजाना बढ़ रहा है। शनिवार को जहां 115 नए मरीज मिले थे, वहीं रविवार को यह आंकड़ा 141 पहुंच गया। कोरोना की नई लहर के बाद 10 मार्च से लगातार संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। इसमें आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर व चिनहट इलाके में दूसरे इलाकों की अपेक्षा काफी तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप