न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी के मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिला 250 साल पुराना मंदिर, हिंदू संगठन ने उठाई ताला खुलवाने की मांग

संभल के बाद अब काशी के मदनपुरा इलाके में एक बंद मंदिर का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन सनातन रक्षक दल ने दावा किया है कि यह मंदिर लगभग 250 साल पुराना है, लेकिन पिछले 40 सालों से बंद पड़ा है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 9:10:27

काशी के मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिला 250 साल पुराना मंदिर, हिंदू संगठन ने उठाई ताला खुलवाने की मांग

संभल के बाद अब काशी के मदनपुरा इलाके में एक बंद मंदिर का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन सनातन रक्षक दल ने दावा किया है कि यह मंदिर लगभग 250 साल पुराना है, लेकिन पिछले 40 सालों से बंद पड़ा है। संगठन के मुताबिक, मंदिर में पहले पूजा-अर्चना होती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह से बंद है।

मंदिर की स्थिति और प्रशासन की कार्रवाई

सनातन रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह मंदिर काशी के मदनपुरा इलाके में स्थित है। मंदिर की ऊंचाई लगभग 40 फीट है, लेकिन अंदर मिट्टी भरी हुई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मंदिर को ताले में कब और क्यों बंद किया गया। फिलहाल, मंदिर के पास पुलिस तैनात कर दी गई है और प्रशासन की टीम आज मौके पर जाकर मुआयना करेगी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल, मंदिर चर्चा में आया

मंदिर का मामला तब चर्चा में आया जब सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ पोस्ट वायरल हुईं। इन पोस्ट में मंदिर का ताला और उसकी मौजूदा स्थिति को दिखाया गया। साथ ही यह दावा किया गया कि मंदिर को 40 साल पहले बंद करवा दिया गया था और अतिक्रमण कर इसे ढकने की कोशिश की गई। पोस्ट वायरल होने के बाद सनातन रक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मंदिर का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर वीडियो और तस्वीरें लीं।

मंदिर का जिक्र काशीखंड में भी

सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि मंदिर का जिक्र काशीखंड में भी मिलता है। उनके अनुसार, यह मंदिर पुष्पदंतेश्वर से दक्षिण की ओर सिद्धिप्रद सिद्धीश्वर का स्थान है। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी मौजूद है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंदिर का ताला खुलवाने और पूजा-अर्चना की पुनः शुरुआत कराने की मांग की गई है।

प्रशासन का बयान

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना है और गेट पर ताला लगा हुआ है। उन्होंने कहा, "अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंदिर का मालिकाना हक किसके पास है। प्रशासन की टीम आज मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करेगी और इसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल