न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रभास ‘द राजा साब’ के सेट पर हुए चोटिल, जापानी फैंस से मांगी माफी, संजीदा ने ‘हीरामंडी 2’ को लेकर कहा...

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। खास तौर से ‘बाहुबली’ फिल्म के बाद से वे जबरदस्त लोकप्रिय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 1:17:35

2 News : प्रभास ‘द राजा साब’ के सेट पर हुए चोटिल, जापानी फैंस से मांगी माफी, संजीदा ने ‘हीरामंडी 2’ को लेकर कहा...

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। खास तौर से ‘बाहुबली’ फिल्म के बाद से वे जबरदस्त लोकप्रिय हो गए। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। प्रभास इन दिनों फिल्म 'द राजा साब' की शूटिंग में बिजी हैं। अब खबर है कि हाल ही इस फिल्म के लिए स्टंट करते समय प्रभास एक हादसे का शिकार हो गए। उनके टखने पर चोट लगी है। सेट पर तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया और उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई। ऐसे में प्रभास ने अपने आगामी कार्यक्रम टाल दिए हैं और उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी है।

दरअसल अगले साल 3 जनवरी को प्रभास की सुपरहिट मूवी 'कल्कि 2898 AD' को जापान में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में प्रभास जल्द ही प्रचार के सिलसिले में जापान के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन चोट लगने के कारण उन्होंने इस दौरे को टाल दिया है। प्रभास ने आधिकारिक बयान जारी कर फैंस से माफी मांगी है। प्रभास ने कहा, “मुझे और मेरे काम को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं लंबे समय से जापान जाने का इंतजार कर रहा था। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि फिल्मांकन के दौरान मेरे टखने में मोच आ गई है और मैं जापान नहीं जा सका।

हम शुक्रगुजार हैं कि हमारी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 3 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। मैं टीम और उनके प्रयासों का आभारी हूं। उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा।” गौरतलब है कि फिल्म का प्रीमियर 18 दिसंबर को जापान में होगा। अब प्रभास की गैरमौजूदगी में डायरेक्टर नाग अश्विन, अन्य कलाकार और क्रू मेंबर फिल्म का प्रमोशन करेंगे। यह भारत में इसी साल जून में रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

prabhas,south indian star prabhas,the raja saab movie,baahubali,kalki 2898 ad movie,japan,prabhas apology,sanjeeda sheikh,actress sanjeeda sheikh,heeramandi the diamond bazaar,heeramandi 2

संजीदा शेख ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में निभाई थी अहम भूमिका

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसकी लोकप्रियता का आलम यह था कि यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक बन गई। एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी इसमें अहम रोल किया था। उन्होंने ‘हीरामंडी’ के अगले पार्ट को लेकर उत्साह दिखाया है।

संजीदा ने न्यूज 18 संग बातचीत में कहा कि मुझे यकीन है कि ‘हीरामंडी 2’ बड़ी और बेहतर होगी। मुझे नहीं पता कि हम शूटिंग कब शुरू करेंगे, लेकिन जब संजय लीला भंसाली सर की बात आती है, तो यह ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह हो जाता है। मैं कोई शो देखती थी, जहां कुछ कलाकार आते थे और कहते थे कि उन्हें ‘भंसालीफाइड’ कर दिया गया है और मुझे आश्चर्य होता था कि मेरी बारी कब आएगी।

अब जब मैं अपनी मीटिंग के लिए जाती हूं तो मेकर्स तारीफ करते हैं कि मैं कितनी अच्छी परफॉर्मर हूं। मुझे काफी अच्छा फील होता है, क्योंकि मेरा मानना है कि मेरा काम खुद बोलना चाहिए। बता दें जून में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ में संजीदा ने ‘वहीदा’ का किरदार निभाया था। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन सहित कई सितारे नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री