न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, संभल में 1947 से अबतक 209 हिंदुओं की हत्या पर किसी ने संवेदना व्यक्त नहीं की, हाल में मारे गए लोगों पर आंसू...

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 8:58:21

योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, संभल में 1947 से अबतक 209 हिंदुओं की हत्या पर किसी ने संवेदना व्यक्त नहीं की, हाल में मारे गए लोगों पर आंसू...

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि संभल में 1947 से अब तक हुए दंगों में 209 हिंदुओं की हत्या हुई है, लेकिन कभी भी उन निर्दोष लोगों के लिए किसी ने संवेदना व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा कि ये लोग हाल ही में हुए संभल दंगे पर आंसू बहा रहे हैं, लेकिन इतिहास गवाह है कि किसने माहौल खराब किया। मुख्यमंत्री ने संभल में बजरंगबली के मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि 1978 से इस मंदिर को खुलने नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि 22 कुएं किसने बंद कराए थे? उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तनावपूर्ण माहौल बनाया, पत्थरबाजी की और माहौल बिगाड़ा। योगी ने चेतावनी दी कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन पत्थरबाज और हिंसा करने वाले बचेंगे नहीं।

दंगों के इतिहास से विपक्ष को घेरा

सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस को दंगों के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि 2017 से अब तक प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 से 99 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2012-2017 के सपा कार्यकाल में 815 सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें 192 लोग मारे गए। वहीं, 2007 से 2011 के बीच 616 घटनाएं हुईं, जिसमें 121 लोगों की जान गई। योगी ने संभल के दंगों का विस्तृत इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि 1947 से लगातार दंगे होते रहे। 1947 में एक मौत हुई, 1948 में छह लोग मारे गए। 1978 में सामूहिक रूप से 184 हिंदुओं को जला दिया गया, जिसके बाद महीनों तक कर्फ्यू लगा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि 1980-1982, 1986, 1990-1992 और 1996 में भी दंगे होते रहे और कई निर्दोषों की जान गई।

बाबरनामा का जिक्र और मंदिर-मस्जिद विवाद


सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष को बाबरनामा पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि इसमें भी हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा करने का जिक्र है। उन्होंने कहा कि पुराणों में उल्लेख है कि भगवान विष्णु का 10वां अवतार संभल में होगा। योगी ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर डीएम और एसपी ने शांतिपूर्वक सर्वे का कार्य संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि 19, 21 और 24 नवंबर को सर्वे कार्य शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था, लेकिन 23 नवंबर की जुमे की नमाज के दौरान भड़काऊ भाषणों के कारण माहौल बिगड़ा। योगी ने कहा कि हमारी सरकार न्यायिक जांच रिपोर्ट सदन में लाएगी, जिससे सच सामने आ जाएगा।

हिंदुओं की हत्या और विपक्ष पर हमला

सीएम योगी ने कहा कि 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई, लेकिन कभी विपक्ष ने उनके लिए संवेदना तक व्यक्त नहीं की। उन्होंने 1978 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि एक वैश्य परिवार को घेरकर बेरहमी से मारा गया। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सौहार्द की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। कुंदरकी की जीत पर सपा को आड़े हाथ लिया सीएम योगी ने कुंदरकी की जीत को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की लूट का आरोप लगाना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि वहां सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल मीडिया की सच्चाई सबके सामने है। योगी ने कहा कि यह लड़ाई देसी और विदेशी मुसलमानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सच को छिपाने का प्रयास करने वालों को जनता गुमराह नहीं होने देगी।

"जय श्रीराम" के नारे पर विपक्ष को जवाब


सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम समाज का जुलूस मंदिर के सामने से निकलता है, लेकिन कोई समस्या नहीं होती। फिर हिंदू समाज की शोभायात्रा मस्जिद के सामने से निकलने पर आपत्ति क्यों होती है? उन्होंने कहा कि मैं जय श्रीराम, हर-हर महादेव और राधे-राधे का नारा लगाकर जीवन बिता सकता हूं। योगी ने सवाल उठाया कि "जय श्रीराम" सांप्रदायिक कैसे हो सकता है, जब पश्चिम यूपी के लोग सामान्य अभिवादन में राम-राम कहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा हर कार्य राम के बिना अधूरा है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्य को छिपाया नहीं जा सकता और जनता को गुमराह करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप