न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुकेश खन्ना ने परवरिश को लेकर उठाया सवाल तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, किया पलटवार और लिखा यह लंबा-चौड़ा नोट

एक्टर मुकेश खन्ना को मनोरंजन जगत में लंबा अरसा हो गया है। उन्हें टीवी और फिल्म दोनों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 11:05:59

मुकेश खन्ना ने परवरिश को लेकर उठाया सवाल तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, किया पलटवार और लिखा यह लंबा-चौड़ा नोट

एक्टर मुकेश खन्ना को मनोरंजन जगत में लंबा अरसा हो गया है। उन्हें टीवी और फिल्म दोनों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मुकेश को सबसे ज्यादा शौहरत उनके सीरियल ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ से मिली। मुकेश अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर कमेंट किया था। मुकेश ने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के एक पुराने एपिसोड को याद किया, जिसमें सोनाक्षी 'रामायण' से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। मुकेश ने हाल ही इस पर बात करते हुए सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी के पिता दोषी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को संस्कार नहीं दिए।

अब सोनाक्षी (37) ने मुकेश (66) पर करारा पलटवार किया है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मैंने हाल ही में आपका एक बयान पढ़ा, जिसमें कहा गया था कि यह मेरे पिता की गलती है कि मैंने कुछ साल पहले एक शो में ‘रामायण’ के बारे में एक सवाल का सही जवाब नहीं दिया था। सबसे पहले मैं आपको याद दिला दूं कि उस दिन हॉट सीट पर दो महिलाएं थीं, जिन्हें उसी सवाल का जवाब नहीं पता था, लेकिन आपने मेरा नाम ही क्यों लिया ये समझ नहीं आया और इसका कारण मुझे पता है।

हां, उस दिन मैं भूल गई थी, यह ह्यूमन एरर है और भूल गई थी कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी या कौन लाया था, लेकिन आप तो भगवान राम द्वारा सिखाए गए माफ करने और कुछ बातों को भूल जाने के कुछ पाठ भी भूल गए हैं। यदि भगवान राम मंथरा को क्षमा कर सकते हैं, यदि वे कैकेयी को क्षमा कर सकते हैं...यदि वे युद्ध के बाद रावण को भी क्षमा कर सकते हैं तो आप इतनी छोटी सी बात को भूल नहीं सकते हैं...ऐसा नहीं है कि मुझे आपकी क्षमा की आवश्यकता है।”

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,mukesh khanna,actor mukesh khanna,sonakshi mukesh,ramayana,kbc 11,kaun banega crorepati,shatrughan sinha,luv,kush

पिता के दिए संस्कार की वजह से ही आज मैं चुप हूं : सोनाक्षी

सोनाक्षी ने आगे लिखा, “मैं चाहती हूं कि आप ये भूल जाएं और एक ही घटना को बार-बार उछालना बंद करें ताकि मैं और मेरा परिवार इस तरह की फालतू खबरों में न आएं और अगली बार जब आप मेरे पिता के बारे में बात करने से पहले सोचे की आप क्या बोल रहे हैं...प्लीज याद रखें कि उनके दिए संस्कार की वजह से आज मैं चुप हूं जो सिर्फ इतना ही बोला है।

अगली बार जब आप मेरे पिता द्वारा मुझे दिए गए मूल्यों के बारे में कुछ भी कहने का फैसला करते हैं…तो कृपया याद रखें कि यह उन मूल्यों की वजह से है कि मैंने जो कुछ भी कहा है, वह बहुत सम्मानपूर्वक है, जब आपने मेरे पालन-पोषण के बारे में कुछ अप्रिय बयान देने का फैसला किया। मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं, धन्यवाद और सादर, सोनाक्षी सिन्हा।” बता दें कि साल 2019 में सोनाक्षी ने KBC 11 में भाग लिया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि ‘रामायण’ में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे, लेकिन वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

दरअसल यह नहीं बता पाने पर फैंस को भी आश्चर्य हुआ था क्योंकि उनके पिता ने घर का नाम ‘रामायण’ रखा हुआ है और शत्रुघ्न के दोनों बेटों के नाम लव-कुश हैं, जो इस धार्मिक ग्रंथ का ही हिस्सा हैं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी की इसी साल 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी हुई थी, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री