Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का गाना ‘हिटमैन’ रिलीज, बादशाह का कटा चालान, लगा इतना फाइन

एक्टर सोनू सूद हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं, खास तौर से कोरोनाकाल के बाद से। तब सोनू ने बहुत से लोगों की मदद की थी, जिससे उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 2:14:48

2 News : सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का गाना ‘हिटमैन’ रिलीज, बादशाह का कटा चालान, लगा इतना फाइन

एक्टर सोनू सूद हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं, खास तौर से कोरोनाकाल के बाद से। तब सोनू ने बहुत से लोगों की मदद की थी, जिससे उनकी छवि गरीबों के मसीहा के रूप में बन गई। इन दिनों सोनू अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज मंगलवार (17 दिसंबर) को उनकी फिल्म का गाना रिलीज कर दिया गया। इसका टाइटल ‘हिटमैन’ है। इस गाने में दिग्गज रैपर हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

देखते ही देखते यूट्यूब पर इसके लाखों व्यू आ गए। गाने को जी म्यूजिक कंपनी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पंजाबी और हरियाणवी शब्दों का मिक्सचर देखने को मिल रहा है। सोनू का लुक हो या फिर हनी का स्वैग दोनों ही लाजवाब हैं। गाने की थीम फुल गैंगस्टर पर आधारित है। इसमें बंदूक के साथ लड़कियों के डांस का तड़का है। गाने का म्यूजिक और रैप पार्टी थीम को देखते हुए तैयार किया गया है। इसे हनी के प्रोडक्शन हाउस से तैयार किया गया है।

बता दें फिल्म में सोनू और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी दिखेगी। यह एक्शन मूवी 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसे सोनू ने ही डायरेक्ट किया है और निर्देशक के रूप में उनकी डेब्यू मूवी है। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इसका हिस्सा हैं। इस साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म में सोनू को कभी ना देखे गए एक्शन दृश्य करते देखा जाएगा। फिल्म का टीजर पूर्व में रिलीज कर दिया गया था, जिस पर काफी अच्छा रिस्पोंस मिला था।

sonu sood,actor sonu sood,fateh movie,fateh song,yp yo honey singh,sonu fateh,hitman song,badshah,rapper badshah,karan aujla करण औजला के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रहे बादशाह के काफिले ने तोड़े ट्रैफिक रूल

रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में जज की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच बादशाह के काफिले का गुरुग्राम पुलिस ने चालान कर दिया। काफिला सरेआम रॉन्ग साइड ड्राइविंग कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था। इस पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए 15 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के एरिया मॉल में रविवार (15 दिसंबर) को ‘तौबा तौबा’ फेम मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट था। इसमें बादशाह भी शामिल हुए थे। बादशाह एक थार समेत तीन गाड़ियों के काफिले के साथ कॉन्सर्ट में पहुंचे। काफिला जैसे ही गुरुग्राम के बादशाहपुर में पहुंचा तो ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए एरिया मॉल तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग की गई।

इसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं।पुलिस ने बताया कि काफिले में एक थार शामिल थी, जिसमें नंबर प्लेट HR60 L 0005 लगी हुई थी। काफिले की शेष गाड़ियों पर टेंपरेरी नंबर लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बादशाह थार में बैठे थे। हालांकि यह गाड़ी पानीपत के दीपेंद्र माली के नाम रजिस्टर्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका