न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: प्रतापगढ़ में 40 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, फार्म हाउस में बना रखी थी फैक्ट्री

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने 40 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स और अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 10:48:08

राजस्थान: प्रतापगढ़ में 40 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, फार्म हाउस में बना रखी थी फैक्ट्री

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने 40 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स और अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा। ड्रग्स की यह फैक्ट्री एक फार्म हाउस में चल रही थी। एजीटीएफ के एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार, यह ड्रग्स राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई की जा रही थी। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इनपुट्स के आधार पर अरनोद के देवल्दी गांव में फार्म हाउस पर छापा मारा गया। यहां से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाने का सामान, मशीनें और केमिकल बरामद हुए। एक अन्य फार्म हाउस से अवैध पिस्टल, मैग्जीन और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। छापेमारी में 12 किलो एमडी ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गई है।

भोपाल की कार्रवाई से जुड़े तार

दिनेश एमएन ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने भोपाल में 1800 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की थी। जांच में पाया गया कि इसका कनेक्शन प्रतापगढ़ के देवल्दी गांव से है। इस पर हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार को दो महीने तक इस नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए तैनात किया गया।

सूचना पर दबिश, लेकिन बदमाश फरार

सोमवार को सूचना मिली कि याकूब गुल, जमशेद गुल और शाहील नामक बदमाश लंबे समय से फार्म हाउस पर अवैध मादक पदार्थों का व्यापार कर रहे हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत इनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही ये बदमाश मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को एमडी ड्रग्स बनाने का सामान, अवैध हथियार, बाइक और अन्य सामग्री मिली। जांच में पता चला कि फरार बदमाश भोपाल में पकड़े गए 1800 करोड़ की ड्रग्स मामले के मुख्य सरगना शोएब के रिश्तेदार हैं।

दूसरे फार्म हाउस पर भी दी गई दबिश

सूचना के आधार पर टीम ने 25 हजार के इनामी आरोपी शाहरुख उर्फ टोनी की तलाश में चमन खान के फार्म हाउस पर छापा मारा। यहां से एक बिना नंबर की बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। सूत्रों ने छापेमारी के दौरान गोलियों की आवाज सुनी जाने की बात कही, लेकिन थानाधिकारी हजारीलाल और प्रतापगढ़ थानाधिकारी दीपक बंजारा ने फायरिंग की घटना से इनकार किया। एजीटीएफ की टीम अब फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट