न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने ‘महाभारत’ का आइडिया इसलिए कर दिया ड्रॉप, ‘कृष 4’ में ऋतिक के अपोजिट होंगी यह एक्ट्रेस

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट का दर्जा मिला हुआ है। बॉलीवुड में 3 दशक से भी ज्यादा का समय बिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 12:34:29

2 News : आमिर ने ‘महाभारत’ का आइडिया इसलिए कर दिया ड्रॉप, ‘कृष 4’ में ऋतिक के अपोजिट होंगी यह एक्ट्रेस

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट का दर्जा मिला हुआ है। बॉलीवुड में 3 दशक से भी ज्यादा का समय बिता चुके आमिर ने हर तरह की भूमिका निभाई है। पिछले कई सालों से वे चुनींदा फिल्में ही कर रहे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आती है। हालांकि आमिर की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (2022) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिलहाल वह ‘सितारे जमीन पर’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं।

इस बीच आमिर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के इस बारे में बात की है कि आखिर वो इतनी कम फिल्म क्यों करते हैं। आमिर ने बीबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि मैं आम तौर पर 2-3 साल में एक फिल्म करने में विश्वास रखता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि दर्शकों को देर से लेकिन ऐसी फिल्म दो, जिसे वो हमेशा याद रख सकें। आप किसी फिल्म को दिल से बनाएं और उसमें समय भी लग सकता है, लेकिन फिर फैसला दर्शकों पर छोड़ दें। मैं आशा कर रहा हूं कि साल में एक फिल्म करूं, साथ ही फिल्में प्रोड्यूस करूं और नए टैलेंट को मौका दूं।

मैं ऐसा आगे भी करता रहूंगा। बता दें साल 2018 में लेखक अंजुम राजाबली ने कहा था कि आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘महाभारत’ है, जिसे वो दिल से बनाना चाहते हैं। हालांकि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गईं। आमिर ने इंटरव्यू में ‘महाभारत’ को बनाने का आइडिया ड्रॉप करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि मैं सच में ऐसी कई फिल्में बनाना चाहता हूं, जिनमें नए टैलेंट को मौका मिले।

मैंने सोचा था कि फिल्म ‘महाभारत’ बनाऊं, लेकिन फिर इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखी तो मैं डर गया। मैं भारत की धरोहर और उन ग्रंथों पर फिल्में बनाना चाहता हूं, जिससे लोग अवगत हों, लेकिन मुझे डर भी लगता है कि कहीं मैं किसी की आस्था को ठेस न पहुंचा दूं। एक भारतीय होने के नाते मुझे सबकुछ सोचना पड़ता है और मैं किसी को दुख पहुंचाऊं, इसका मुझे कोई हक नहीं।

aamir khan,superstar aamir khan,actor aamir khan,mahabharat movie,aamir mahabharat,laal singh chaddha,ladies tailor,shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,stree 2,krrish 4 movie,Hrithik Roshan,rakesh roshan

‘कृष 4’ के लिए ‘स्त्री 2’ फेम श्रद्धा कपूर को लेकर लग रही हैं अटकलें

ऋतिक रोशन की मूवी ‘कृष 4’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खबरों का बाजार गरम रहता है। इस बीच इसमें नजर आने वाली एक्ट्रेस को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ‘कृष 4’ में श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। दरअसल रेडिट पर श्रद्धा के एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस क्लिप में जब श्रद्धा से पूछा गया कि उनकी अगली फिल्म कब आ रही है। तब उन्होंने कहा कि वह अगले साल जनवरी में अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताएंगी। मालूम हो कि ऋतिक के पिता फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि वे ‘कृष 4’ की अनाउंसमेंट जनवरी 2025 में करेंगे। इसके अलावा श्रद्धा को पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था।

श्रद्धा इस साल सुपरहिट मूवी ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। उल्लेखनीय है कि राकेश रोशन की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष’ की तीनों फिल्में सफल रही हैं। सबसे पहले साल 2003 में ‘कोई मिल गया’ आई थी, जिसमें ऋतिक के अपोजिट प्रीति जिंटा थीं। फिर 2006 में आई ‘कृष’ में प्रियंका चोपड़ा और 2013 में आई ‘कृष 3’ में प्रियंका और कंगना रनौत थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री