न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राज कुंद्रा ने 3 साल बाद पोर्नोग्राफी केस पर तोड़ी चुप्पी, ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में दिखेंगी ये हस्तियां

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने लंबे समय से पोर्नोग्राफी मामले में जांच और आरोपों का सामना कर रहे हैं। कुंद्रा ने अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 11:57:36

2 News : राज कुंद्रा ने 3 साल बाद पोर्नोग्राफी केस पर तोड़ी चुप्पी, ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में दिखेंगी ये हस्तियां

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने लंबे समय से पोर्नोग्राफी मामले में जांच और आरोपों का सामना कर रहे हैं। कुंद्रा ने अब 3 साल बाद इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है। कुंद्रा ने कहा कि मैंने कभी पोर्नोग्राफी में भाग नहीं लिया। मेरा इससे कोई संबंध नहीं है। जहां तक ऐप चलाने की बात है, मेरे बेटे के नाम पर एक लिस्टेड टैक्नोलोजी कंपनी थी। हम उनसे टैक्नोलोजी सर्विस प्रोवाइड करते थे।

मैं अपने जीजाजी की कंपनी को तकनीकी सेवाएं प्रदान करता था, जिसने यूके से एक ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप बोल्ड कंटेंट प्रस्तुत करता था लेकिन अश्लील नहीं था। मीडिया ने मुझे 13 ऐप्स का किंगपिन बताया, लेकिन मेरी भागीदारी सिर्फ तकनीकी सेवाओं तक सीमित थी। अगर कोई भी लड़की सामने आकर बोल दे कि मैं राज कुंद्रा से मिली हूं या उनकी किसी फिल्म में काम किया है, या राज कुंद्रा ने कभी कोई फिल्म बनाई है। मुझे 63 दिन हिरासत में रहना पड़ा।

इस दौरान अपने परिवार से दूर रहना बेहद कठिन था। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अगर मैं दोषी हूं, तो मुझे सजा दी जाए; यदि नहीं, तो बरी किया जाए। यह मामला व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है। करम और न्याय का समय आएगा। कुंद्रा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को उन लोगों के नाम बताए हैं, जो उनके खिलाफ साजिश में शामिल हो सकते हैं। कुंद्रा अभी भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मनी लांड्रिंग जांच के दायरे में हैं।

raj kundra,businessman raj kundra,pornography case,Shilpa Shetty,shilpa raj,money laundering case,laughter chefs season 2,bharti singh,harpal singh

कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ का पहला सीजन रहा था सुपरहिट

कलर्स टीवी पर इस साल आए कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स : एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड’ ने धमाल मचा दिया। लोगों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। इसका दूसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग शुरू हो गई है। इसको भी कॉमेडियन भारती सिंह और जाने-माने शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करेंगे। हालांकि कंटेस्टेंट बदल जाएंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में ‘बिग बॉस 17’ फेम अभिषेक कुमार, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव, ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक और ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक नजर आएंगे। मेकर्स शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए ‘मर्डर’ फेम एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत से भी बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मल्लिका ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

सीजन 1 में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी भी दिखाई देंगे। ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होने के बाद ये शो उसकी जगह ले सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पहले सीजन में अली गोनी व राहुल वैद्य, करण कुंद्रा व अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे व उनके पति विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक व उनकी पत्नी कश्मीरा शाह, निया शर्मा व सुदेश लहरी, जन्नत जुबैर व रीम शेख की जोड़ी ने चुनौती पेश की थी। शो के दौरान कई सेलेब्स भी गेस्ट के रूप में पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री