उन्नाव: चाचा-भतीजी करना चाहते थे शादी, परिजनों ने किया इनकार तो फांसी पर झूले

By: Pinki Tue, 19 Jan 2021 4:19:14

उन्नाव: चाचा-भतीजी करना चाहते थे शादी, परिजनों ने किया इनकार तो फांसी पर झूले

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पुरवा में सोमवार को एक बाग में रस्सी के सहारे पेड़ पर लटके दो शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ये दोनों शव चाचा और भतीजी के हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मरने वाला युवक मुंबई में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। कोरोना लॉकडाउन में वो घर आ गया था। वहीं उसके घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस शादी के खिलाफ था। जिसके चलते प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

शनिवार को युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन अब उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली है। सोमवार को जब युवक के पिता खेत पहुंचे तो वहां एक बाग में अपने बेटे और युवती के शव को लटका देख बदहवास हो गए। जानकारी होते ही वहां परिवार और गांव वालों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी।

परिजनों के अनुसार दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता होने की वजह से इसी को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com