उत्तर प्रदेश में आज से 50% क्षमता के साथ जिम खुल गए हैं। मुरादाबाद के एक जिम में आए एक व्यक्ति ने बताया, "काफी दिनों बाद जिम खुले हैं, काफी अच्छा लग रहा है। मैं चाहता हूं कि अà
वहीं राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू, चौक, उत्तर रेलवे, एलडीए सहित सभी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज के खेल मैदानों में गतिविधियां शुरू करने के लिए साफ-सफाई सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। खेल मैदान खोलने के आदेश के बाद खिलाड़ी भी खुश हैं। कई खिलाड़ी रविवार शाम केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम के हालात भी देखने पहुंचे। वहीं, खेल विभाग ने फिलहाल प्रतियोगिता का कैलेंडर नहीं जारी किया है।
उधर, यूपी सिनेमा एग्जिबिटर्स फेडरेशन के प्रेजिडेंट और आइनॉक्स सिनेमा के मालिक आशीष अग्रवाल ने कहा कि हम सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। सिनेमा हॉल खोलने की तैयारी भी पूरी है। 20 जुलाई से सिनेमा हॉल खुलने की उम्मीद है। नई गाइडलाइन
- रेस्टोरेंट और होटल सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन है।
- शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ पहले की खोले जा चुके हैं। शॉपिंग मॉल सोमवार से शुक्रवार तक ही खोले जा रहे हैं।
- धार्मिक स्थलों में एक बार में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं है।
- ऑटो रिक्शा में अधिकतम दो, तो चार पहिया वाहनों में अधिकतम चार लोगोंं के बैठने की अनुमति है
- शिक्षण संस्थाओं और कोचिंग संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुरूप हो रही है।
यह अभी रहेंगे बंद
- स्वीमिंग पुल पूर्व की भांति अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।
- स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद हैं और प्रशासनिक कार्य हेतु शिक्षकों और कर्मचारियों को संस्थान में जाने की अनुमति है।













